1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. टल गया विष्णु देव साय सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार! केदार कश्यप को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

टल गया विष्णु देव साय सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार! केदार कश्यप को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 12, 2024 10:31 pm IST,  Updated : Jul 12, 2024 10:31 pm IST

कश्यप के पास वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग भी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कश्यप को शुभकामनाएं दी हैं।

Kedar Kashyap and Vishnu Deo Sai- India TV Hindi
केदार कश्यप और विष्णु देव साय Image Source : X/KEDAR KASHYAP

छत्तीसगढ़ में मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य विभाग आवंटित किया गया है जो कि पहले उनके पूर्व सहयोगी बृजमोहन अग्रवाल के पास था। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अग्रवाल ने विधायक और मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। गुरुवार रात जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कश्यप को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ संसदीय कार्य विभाग का प्रभार भी आवंटित किया गया है। 

कश्यप के पास वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग भी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कश्यप को शुभकामनाएं दी हैं। विष्णु देव साय ने लिखा "आज निवास कार्यालय में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री के अतिरिक्त दायित्व के लिए बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।"  वहीं, केदार कश्यप ने लिखा "आज संसदीय कार्य विभाग के  प्रभार मिलने के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से उनके निवास पर मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।"

22 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है और ऐसी अटकलें थीं कि साय इससे पहले अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। साय मंत्रिमंडल में वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित 11 सदस्य हैं, जबकि नियमों के मुताबिक कुल 13 सदस्य हो सकते हैं। कश्यप को संसदीय कार्य विभाग सौंपे जाने के बाद माना जा रहा है कि साय मंत्रिमंडल विस्तार कुछ समय के लिए टल गया है। (इनपुट- पीटीआई भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।