1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मध्य प्रदेश में 12 साल की मासूम के साथ गैंग रेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में 12 साल की मासूम के साथ गैंग रेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

 Published : Jan 16, 2023 11:30 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 11:30 pm IST

जबलपुर जिले के एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर में एक 12 साल की मासूम के साथ गैंगरेप (फाइल फोटो)- India TV Hindi
जबलपुर में एक 12 साल की मासूम के साथ गैंगरेप (फाइल फोटो) Image Source : PTI

मध्य प्रदेश के जबलपुर जनपद में आदिवासी समुदाय की 12 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जबलपुर जिले के एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की रविवार को जब जबलपुर शहर में अपनी मामी से मिलने जा रही थी, तभी उसकी मुलाकात एक आरोपी पंचम ठाकुर हुई। आरोपी पंचम नाबालिग लड़की को मामी के यहां छोड़ने के बहाने जंगल ले गया, जहां उसने और उसके दो दोस्तों ने नाबालिग के साथ रेप किया। 

'जान से मारने की धमकी भी दी'

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने लड़की को बाइक से उसकी मामी के यहां पर छोड़ने का प्रस्ताव दिया। जिसके बाद पंचम लड़की को मामी के घर तक छोड़ने के बजाए उसे एक जंगल के इलाके में ले गया। जहां पर उसके दो दोस्तों बृजेश ठाकुर और बाली ठाकुर भी पहले से मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियो ने वहां लड़की के साथ रेप किया। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। बाद में आरोपी ने नाबालिग को उसकी मामी के घर जबलपुर छोड़ दिया। 

तानों आरोपी गिरफ्तार-पुलिस
पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को हुई। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि सोमवार सुबह जब लड़की गांव में अपने घर लौटी और उसने पूरी घटना माता-पिता को बताई, जिसके बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी दावा किया है।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
SP प्रियंका शुक्ला ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376 (दुष्कर्म) और POCSO ACT के तहत मामला दर्ज किया। उन्होने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।