1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. जहरीली शराब पीने से दो दिनों में 1 गांव के 16 लोगों की मौत, कई आरोपी गिरफ्तार

जहरीली शराब पीने से दो दिनों में 1 गांव के 16 लोगों की मौत, कई आरोपी गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2021 11:49 pm IST,  Updated : Jul 17, 2021 11:49 pm IST

राज्य के एक सुदूर गांव में दो दिनों में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है और संदेह है कि प्रदेश में यह घटना जहरीली शराब के कारण हुई है।

जहरीली शराब पीने से दो दिनों में 1 गांव के 16 लोगों की मौत, कई आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
जहरीली शराब पीने से दो दिनों में 1 गांव के 16 लोगों की मौत, कई आरोपी गिरफ्तार

बेतिया (बिहार): राज्य के एक सुदूर गांव में दो दिनों में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है और संदेह है कि प्रदेश में यह घटना जहरीली शराब के कारण हुई है। गौरतलब है कि राज्य में पिछले छह वर्षों से शराबबंदी है। पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार, मृतकों में से सिर्फ चार लोगों के परिजन ने मौत से पहले उनके शराब पीने की पुष्टि की है। 

परिवार वालों की ओर से दिए गए दस्तावेजों के अनुसार, दो लोगों की मौत का कारण बीमारी प्रतीत होता है, जबकि बाकी 10 लोगों के परिजन ने उनकी मौत के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा है। सभी मौतें लौरिया थाना क्षेत्र के देउरवा गांव में हुई हैं। आठ लोगों की मौत बृहस्पतिवार को हुई और शुक्रवार को भी इतने ही लोगों की मौत हुई। 

जिला प्रशासन ने बताया है कि मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार सरकार द्वारा अप्रैल, 2016 से ही राज्य में शराब की बिक्री और सेवन दोनों पर पाबंदी लगा दी गयी थी। प्रशासन द्वारा जारी बयान के अनुसार, जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने गांव के लोगों से इस मामले में बिना डरे सूचनाएं साझा करने का अनुरोध किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।