1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो 22 साल के बेटे ने कर दी मां की हत्या, पुलिस तलाश में जुटी

शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो 22 साल के बेटे ने कर दी मां की हत्या, पुलिस तलाश में जुटी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2022 08:55 pm IST,  Updated : Apr 23, 2022 08:55 pm IST

पुलिस ने बताया कि सरोज नाइक नाम का शख्स पहले से शराब के नशे में था और उसकी मां शालंदी ने उसे शराब के लिए 100 रुपए देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद नाइक ने लकड़ी से अपनी मां पर हमला कर दिया। इस हमले में मां की मौत हो गई।   

mother murder- India TV Hindi
mother murder Image Source : REPRESENATIONAL

Highlights

  • 22 साल के बेटे ने कर दी मां की हत्या
  • जाशीपुर पुलिस के थाना हाटपडिया साही गांव की घटना
  • मां शालंदी ने शराब के लिए 100 रुपए देने से किया था इनकार

बारीपदा: ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 22 साल के लड़के ने शराब के लिए 100 रुपए नहीं देने पर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि ये घटना शुक्रवार रात को जाशीपुर पुलिस के थाना हाटपडिया साही गांव में हुई।

 
पुलिस ने बताया कि सरोज नाइक नाम का शख्स पहले से शराब के नशे में था और उसकी मां शालंदी ने उसे शराब के लिए 100 रुपए देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद नाइक ने लकड़ी से अपनी मां पर हमला कर दिया। इस हमले में मां की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शालंदी ने चावल खरीदने के लिए पैसे बचाकर रखे थे। इसलिए जब उसने शराब के लिए पैसे देने से मना किया तो बेटा आगबबूला हो गया और उसने इस घटना को अंजाम दे डाला।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद नाइक फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है। (इनपुट:एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।