1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बिहार के मधुबनी में पुलिस का बड़ा एक्शन, आर्केस्ट्रा से 40 नाबालिग लड़कियां छुड़ाई गईं, 15 गिरफ्तार

बिहार के मधुबनी में पुलिस का बड़ा एक्शन, आर्केस्ट्रा से 40 नाबालिग लड़कियां छुड़ाई गईं, 15 गिरफ्तार

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 15, 2026 11:59 pm IST,  Updated : Sep 15, 2026 11:59 pm IST

बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस और चाइल्डलाइन की संयुक्त टीम ने कई थाना क्षेत्रों में संचालित आर्केस्ट्रा पर छापेमारी कर 40 नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू किया है। आरोप है कि इन बच्चियों का आर्केस्ट्रा की आड़ में शारीरिक शोषण किया जा रहा था।

पुलिस ने 15 आरोपियों को...- India TV Hindi
पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के मधुबनी में चल रहे कई आर्केस्ट्रा से 40 नाबालिग लड़कियों को रेस्कयू किया है। साथ ही तीन महिला समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। यहां आर्केस्ट्रा की आड़ में बच्चियों का शारीरिक शोषण किया जा रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक, मिशन मुक्ति फाउंडेशन (NGO) के निर्देशानुसार मधुबनी जिले में नाबालिग बालिकाओं के शोषण एवं उनके अवैध रूप से आर्केस्ट्रा में काम कराने की सूचना मिलने के बाद कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया।

आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों का शोषण

मधुबनी के SSP योगेंद्र कुमार के आदेशानुसार मानवाधिकार संस्था, स्थानीय पुलिस एवं चाइल्डलाइन टीम की संयुक्त टीम गठित कर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित आर्केस्ट्रा में छापेमारी की गई। इस अभियान के दौरान बासोपट्टी थाना, अरेर, बेनीपट्टी, खजौली और लौकहा थाना क्षेत्रों में संचालित आर्केस्ट्रा से कुल 40 नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू की गई सभी बालिकाओं को महिला थाना मधुबनी लाया गया है और उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर बालिका गृह में रखा जाएगा।  

पुलिस की कार्रवाई

एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया नाबालिग बालिकाओं को आर्केस्ट्रा में कार्य कराने के मामले में आर्केस्ट्रा संचालक सहित इस कार्य में संलिप्त 15 कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध महिला थाना द्वारा कांड 64/26 दर्ज किया गया है। BNS की धारा-79,111,141,143,145,98,296,3(5)  एवं 79 जेजे एक्ट और 16,17,18 बाउंडेड लेबर एक्ट तथा 13,14 पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर तीन महिला सहित 15 लोगों  को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल, यूपी और बिहार के निवासी

रेस्क्यू की गई सभी नाबालिग बालिकाओं को विधि सम्मत प्रक्रिया पूर्ण कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और तत्काल बालिका गृह में रखा जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त पश्चिम बंगाल, यूपी और बिहार के विभिन्न जिले के निवासी हैं। वहीं नाबालिग मासूम लड़कियां भी कई राज्यों से लाई गई हैं।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार-

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिमी चम्पारण जिला निवासी इरफान आलम, राहुल सिंह, नंदलाल प्रसाद, अजय कुमार, मधुबनी जिला के श्याम यादव, नंदकिशोर यादव, देवचन्द्र परनामी, संजय दास, सीवान जिला के परमेश्वर राम, पश्चिम बंगाल के नादिया जिला निवासी समरशिल, चौबीस परगना जिला के काशी नाथ मंडल, यूपी के महाराजगंज जिला के आयुष शर्मा, और 3 महिला के तौर पर हुई है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, एसएसपी ने चेतावनी दी है कि नाबालिगों के शोषण और तस्करी जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें-

पटना में संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने पिता पर किया चाकू से हमला, घायल पिता अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

पटना के जेपी सेतु पर दिल दहला देने वाला मंजर, युवक उछलकर दूर जा गिरा, बाइक जलकर राख हो गई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।