1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना के जेपी सेतु पर दिल दहला देने वाला मंजर, युवक उछलकर दूर जा गिरा, बाइक जलकर राख हो गई

पटना के जेपी सेतु पर दिल दहला देने वाला मंजर, युवक उछलकर दूर जा गिरा, बाइक जलकर राख हो गई

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 15, 2026 11:38 pm IST,  Updated : Sep 15, 2026 11:38 pm IST

पटना के जेपी गंगा पथ पर मंगलवार देर रात एक खौफनाक हादसा हुआ है। जेपी सेतु पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे युवक उछलकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा। वहीं, देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह जलकर राख हो गई।

पटना के जेपी सेतु पर...- India TV Hindi
पटना के जेपी सेतु पर जलकर राख हो गई बाइक। Image Source : REPORTER INPUT

बिहार की राजधानी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात जेपी सेतु पुल के मरीन ड्राइव पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के बाद सड़क पर पड़ा रहा युवक

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात युवक मोटरसाइकिल से जेपी सेतु पुल के मरीन ड्राइव की ओर से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरा। हादसे के बाद युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा।

देखते ही देखते जलकर खाक हो गई बाइक

इसी बीच दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरी मोटरसाइकिल आग की चपेट में आ गई। बाइक को जलता देखकर आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना मालसलामी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मालसलामी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस कर रही घटना की जांच

घायल युवक की पहचान गोपाल कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना से संबंधित जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मोटरसाइकिल किस वजह से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे में किसी अन्य वाहन की भूमिका थी या नहीं।

मालसलामी थाने के अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दुर्घटना के बाद पूरी तरह जल चुकी मोटरसाइकिल मौके पर हादसे की भयावहता को बयां कर रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें-

VIDEO: फेसबुक लाइव कर 198 KM/H की रफ्तार में दौड़ाई कार, डंपर में जा घुसी, दो बच्चों के पिता की मौके पर मौत

गुरुग्राम लेडी बाइकर एक्सीडेंट मामले में आरोपी के वकील का दावा, "हिट-एंड-रन नहीं, लापरवाही का मामला"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।