1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मधेपुरा में 50 साल के अधेड़ ने नौ साल की मासूम से की दरिंदगी, तीन दिन बाद हुआ गिरफ्तार

मधेपुरा में 50 साल के अधेड़ ने नौ साल की मासूम से की दरिंदगी, तीन दिन बाद हुआ गिरफ्तार

 Written By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Aug 01, 2026 08:46 pm IST,  Updated : Aug 01, 2026 08:52 pm IST

बिहार के मधेपुरा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। 50 साल के एक अधेड़ ने नौ साल की एक बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मधेपुरा में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म- India TV Hindi
मधेपुरा में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म Image Source : REPORTER

बिहार: मधेपुरा जिले में 50 साल के अधेड़ ने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर उसे और उसके मां बाप को जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना 28 जुलाई की मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की है। गांव के ही एक शख्स ने साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन वारदात के बाद करीब तीन दिनों तक गांव स्तर पर मामले को दबाने और रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। हालांकि, पीड़ित परिवार आरोपी पक्ष के दबाव में नहीं आया और हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास पहुंच गया।

मिर्ची तोड़ने के बहाने बच्ची को ले गया आरोपी

पीड़िता की मां के महिला थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार 50 वर्षीय आरोपी ब्रह्म मेहता उसकी बच्ची मिर्ची तोड़ने के बहाने घर से करीब दो किलोमीटर दूर खेत में ले गया। वहां उसने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डरी-सहमी बच्ची किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागकर अपनी मां के पास पहुंची और आपबीती सुनाई।

बच्ची के मां बाप को जान से मारने की धमकी
पीड़िता के पिता ने बताया कि जब वे घटना की शिकायत लेकर आरोपी के घर गए, तो उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी पक्ष ने पूरा जोर लगाया कि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचे, लेकिन परिजनों ने हिम्मत नहीं हारी। 31 जुलाई को महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। महिला थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर तुरंत केस दर्ज किया गया और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर आरोपी ब्रह्म मेहता को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है, जिसमें उसके साथ रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

(मधेपुरा से मनीष कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर में बच्ची की हत्या के आरोपी निलंबित सिपाही की अस्पताल में हुई जमकर पिटाई, मेडिकल के दौरान भड़की भीड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।