1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली पुलिस ने चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को किया गिरफ्तार

 Reported By: Abhay Parashar
 Published : May 15, 2020 08:36 pm IST,  Updated : May 15, 2020 08:36 pm IST

दिल्ली पुलिस के सराय रोहिल्ला की समर्पित टीम ने दो कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिन्होनें गुरुवार को सब्जी विक्रेताओं से चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

A dedicated team of Sarai Rohilla of Delhi Police arrested two robbers- India TV Hindi
A dedicated team of Sarai Rohilla of Delhi Police arrested two robbers Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के सराय रोहिल्ला की समर्पित टीम ने दो कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिन्होनें गुरुवार को सब्जी विक्रेताओं से चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इन लुटेरों की गिरफ्तारी के बाद पुछताछ में डकैती के 3 मामले और स्नैचिंग के 4 मामले सामने आए। इस मामले में 2 चोरी के दोपहिया वाहन, 06 लूटे/छीने गए मोबाइल फोन और अपराध में कमीशन में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी विक्की और बिल्ला ने अपने अन्य दो साथियों के साथ इस लूट को अंजाम दिया है। पुलिस ने 6 मोबाइल फोन (शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन सहित), 02 चोरी किए गए दोपहिया वाहन और अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। अन्य फरार अपराधियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस छापे मार रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।