1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. आर्मी के जवान की पत्नी से बच्चों के सामने गैंगरेप, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई SIT

आर्मी के जवान की पत्नी से बच्चों के सामने गैंगरेप, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई SIT

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 29, 2024 07:18 am IST,  Updated : May 29, 2024 07:18 am IST

रांची में सेना के जवान की पत्नी से उसके बच्चों के सामने गैंगरेपर जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़िता के पति लेह-लद्दाख में तैनात हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सेना के जवान की पत्नी से उसके बच्चों के सामने गैंगरेपर जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया गया। सोमवार देर रात हुई इस वारदात की एफआईआर नामकुम थाने के खरसीदाग ओपी में मंगलवार दोपहर दर्ज हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। रांची के ग्रामीण एसपी और पुलिस के कई अन्य अफसर मंगलवार रात पीड़िता के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

आला अफसरों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। जिस महिला से गैंगरेप हुआ है, उनके पति सेना में हैं और उनकी तैनात लेह-लद्दाख में है। उन्होंने हाल में खरसीदाग ओपी क्षेत्र में लालखटंगा नामक जगह पर एक मकान बनाने की शुरुआत की है। जिस इलाके में वारदात हुई है, वह शहर से दूर है और वहां अभी कई नए मकानों का निर्माण चल रहा है।

जवान का बन रहा था नया मकान 

सेना के जवान का बन रहा नया घर जिस जगह पर है, उसके आस-पास के इलाके में अभी लोगों ने बसना शुरू किया है। निर्माण कार्य की देखरेख के लिए जवान की पत्नी वहीं अर्धनिर्मित मकान में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। एक बच्चा सात साल का है, जबकि दूसरा चार महीने का है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि सोमवार-मंगलवार की दरम्मयानी रात को चार युवक उनके बन रहे नए मकान में घुस आए और जान से मारने की धमकी देकर बच्चों के सामने उसका गैंगरेप किया।

महिला का मोबाइल भी तोड़ डाला 

महिला ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि युवकों ने महिला का मोबाइल भी तोड़ डाला और धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसकी और उसके दोनों बच्चों की हत्या कर देंगे। इधर महिला का कॉल नहीं लगने पर उसकी बहन ने अपने एक परिचित को उसके घर भेजा, तो उसने रोते हुए घटना के बारे में बताया। इसके बाद मंगलवार दोपहर खरसीदाग ओपी पहुंचकर महिला ने एफआईआर दर्ज कराई। रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।