1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 16 की उम्र में शादी और 17 में मौत... नाबालिग विवाहिता का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

16 की उम्र में शादी और 17 में मौत... नाबालिग विवाहिता का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 05, 2026 11:52 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 11:56 pm IST

बीड में पिछले तीन दिन से लापता 17 वर्षीय एक 'विवाहित' लड़की का शव एक कुएं से मिला है। वह शादी के बाद शुरुआती छह महीने अपने ससुराल में रही, इसके बाद अपने मायके लौट आई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI (FILE)

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक 17 वर्षीय लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पिछले तीन दिनों से लापता किशोरी का शव धारूर तहसील के एक कुएं से बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की की एक साल पहले वडवणी तहसील के एक गांव में रहने वाले युवक से कथित तौर पर शादी हुई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी महज एक साल पहले वडवणी तहसील के एक गांव में रहने वाले युवक से कर दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, शादी के शुरुआती 6 महीने वह अपने ससुराल में रही, लेकिन उसके बाद वह कासारी स्थित अपने मायके लौट आई थी। वह तीन दिन पहले अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके पिता ने धारूर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान उसका शव एक कुएं में मिला।

बाल विवाह का सनसनीखेज खुलासा

पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए बताया कि मौत के समय लड़की की उम्र 17 साल 10 महीने थी। इसका सीधा मतलब यह है कि जब एक साल पहले उसकी 'शादी' कराई गई थी, तब वह मात्र 16 साल की थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, "यदि जांच में उसकी शादी की पुष्टि होती है, तो लड़की के माता-पिता और ससुराल पक्ष, दोनों के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत कड़ी आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।"

मौत की गुत्थी, फोरेंसिक जांच

लड़की के मायके में लंबे समय तक रहने और उसकी मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसे आत्महत्या और हत्या, दोनों कोणों से देख रही है। शव को विस्तृत फोरेंसिक विश्लेषण के लिए अंबाजोगाई के स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं रुग्णालय भिजवाया गया है।

ये भी पढ़ें-

SI परीक्षा में मिनट भर की देरी पर NO Entry, गेट पर ही बेसुध होकर गिर पड़ी छात्रा; देखें VIDEO

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर, UAE और ईरान के नेताओं से की बात, मिडिल ईस्ट की स्थिति पर की चर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।