1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Bengaluru: न्यूड फोटो दोस्तों के साथ शेयर करने पर भड़की गर्लफ्रेंड, डॉक्टर बॉयफ्रेंड को पीट-पीटकर मार डाला

Bengaluru: न्यूड फोटो दोस्तों के साथ शेयर करने पर भड़की गर्लफ्रेंड, डॉक्टर बॉयफ्रेंड को पीट-पीटकर मार डाला

 Reported By: T Raghavan Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 20, 2022 01:11 pm IST,  Updated : Sep 20, 2022 01:11 pm IST

Bengaluru: 10 सितंबर को विकास नाम के एक युवक को सेंट जॉन्स हॉस्पिटल में बेहोशी की हालत में एडमिट करवाया गया था। 14 सितंबर को 27 वर्षीय विकास की मौत हो गई।

Bengaluru- India TV Hindi
Bengaluru Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • कर्नाटक के बेंगलुरु से चौंकाने वाली घटना सामने आई
  • तमिलनाडु का रहने वाला विकास पेशे से डॉक्टर था
  • गर्लफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर की विकास की पिटाई

Bengaluru: कर्नाटक के बेंगलुरु से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गर्लफ्रेंड ने अपने डॉक्टर बॉयफ्रेंड को पीट-पीटकर मार डाला है। घटना बेंगलुरु साउथ ईस्ट डिवीजन की है। 10 सितंबर को विकास नाम के एक युवक को सेंट जॉन्स हॉस्पिटल में बेहोशी की हालत में एडमिट करवाया गया था। 14 सितंबर को 27 वर्षीय विकास की मौत हो गई। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि तमिलनाडु का रहने वाला विकास पेशे से डॉक्टर था और डॉक्टरी छोड़कर बेंगलुरु में 2 साल पहले पोस्ट ग्रेजुएशन करने आया था।

विकास BTM ले आउट में एक किराए में मकान में रह रहा था। बैंगलुरु आने के बाद एक ऐप के जरिए उसकी दोस्ती प्रतिभा नाम की महिला से हुई। एक आर्किटेक्ट कंपनी में काम करने वाली प्रतिभा भी तमिलनाडु से थी, इसीलिए दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और दोनों एक ही मकान के एक साथ रहने लगे। विकास और प्रतिभा के घर वालों को उनके रिश्ते के बारे जानकारी थी और विकास के घर वालों ने पुलिस को बताया कि दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले थे।

पुलिस जांच में सामने आई हैरान करने वाली बात

पुलिस की जांच में पता चला कि 8 सितंबर को जब प्रतिभा, विकास का लैपटॉप देख रही थी तो उसने देखा कि विकास ने एक फेक अकाउंट बनाकर उसकी न्यूड पिक्चर्स को अपने दोस्तों के साथ शेयर किया हुआ था। प्रतिभा नाराज हो गई और दोनों में झगड़ा हो गया। पुलिस के मुताबिक विकास ने इस मसले को हल्के में लेने को कहा, जिससे प्रतिभा और भड़क गई और उसने विकास से बदला लेने का फैसला किया।

तय प्लान के मुताबिक 10 सितंबर को पार्टी करने के नाम पर प्रतिभा, विकास को लेकर अपने दोस्त सुशील के घर माइको ले आउट गई। वहां पर सुशील के दो और दोस्त गौतम और सूर्या भी आ गए। इन तीनों ने मिलकर विकास की जबरदस्त पिटाई की, जिसके बाद विकास बेसुध होकर गिर गया।

तनाव में आई प्रतिभा ने उसे सेंट जॉन्स अस्पताल में एडमिट करवाया। विकास के शरीर में चोट के निशान देखकर हॉस्पिटल ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया। इसके बाद विकास कोमा में चला गया और 14 सितंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए प्रतिभा और उसके दो दोस्तों सुशील और गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस अपराध में शामिल एक और आरोपी सूर्या को पुलिस तलाश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।