1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बेंगलुरु में पति की हैवानियत, पत्नी पर फ्लोर क्लीनर फेंका और फिर धारदार हथियार से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार

बेंगलुरु में पति की हैवानियत, पत्नी पर फ्लोर क्लीनर फेंका और फिर धारदार हथियार से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार

 Reported By: T Raghavan,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Sep 17, 2026 02:55 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 03:03 pm IST

बेंगलुरु में महिला पर उसके पति ने धारदार हथियार से हमला किया और उसकी जान लेने की कोशिश की। पार्किंग एरिया में पति ने पत्नी पर हमले को अंजाम दिया।

हैवान पति ने पत्नी पर...- India TV Hindi
हैवान पति ने पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए। Image Source : REPORTERS INPUT

कर्नाटक के बेंगलुरु में महिला पर उसके पति ने भीषण हमला किया है। अटैक के दौरान, पति ने पत्नी पर फ्लोर क्लीनर फेंका और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमले किए। यह घटना जेपी नगर थर्ड फेज में नारायण क्लिनिक के पास हुई है। बता दें कि पीड़िता का नाम मधुमिता है। उनकी उम्र 26 साल है। फिलहाल, आरोपी पति वेंकटेश को अरेस्ट कर लिया गया है। दोनों की शादी साल 2023 में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे।

पार्किंग एरिया में पत्नी पर किए ताबड़तोड़ वार

मधुमिता, बेंगलुरु के नारायण क्लीनिक में नर्स का काम करती थीं। वहीं, पति वेंकटेश तमिलनाडु के मदुरई में एक ऑयल कंपनी में काम कर रहा था। वो बीते बुधवार की शाम को बेंगलुरु आया। फिर, आज सुबह जब मधुमिता नाश्ते के लिए बाहर निकली थीं, इसी दौरान उनके पति ने पीछा किया। मधुमिता मदद के लिए चिल्लाते हुए अस्पताल की पार्किंग एरिया की तरफ भागीं। तभी पति ने मधुमिता पर धारदार हथियार से हमला किया और फ्लोर क्लीनर फेंका।

जख्मी हालत में पीड़िता को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हमले के बाद आरोपी पति ने मौके से भागने की कोशिश भी की। गंभीर रूप से घायल मधुमिता का अभी एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह डेढ़ साल से नारायण क्लिनिक में नर्स के तौर पर काम कर रही थीं। जेपी नगर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और इलाके का मुआयना किया।

पत्थर फेंककर की महिला को बचाने की कोशिश

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और जिस बाइक पर वो आया था उसे भी जब्त कर लिया गया है। हमले के दौरान, स्थानीय लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की। उन्होंने हमलावर पर पत्थर फेंककर उसे बचाने का प्रयास किया।

हिरासत में लिया गया आरोपी पति

आरोपी ने उसे बचाने आए लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की। फिर, पास के सिग्नल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी वेंकटेश से आगे की पूछताछ कर रही है। इससे पहले हाल में हासन जिले में दो लड़कों के साथ लॉज में गई 23 साल की युवती की लाश बाथरूम में मिली थी। वहीं, उसके दोनों साथी मौके से फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें- ग्राम पंचायत दफ्तर के अंदर ही पूर्व सैनिक और उसकी बेटी की बेरहमी से हत्या, कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।