1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बेंगलुरु के PG में बिहार की लड़की की हत्या, रात के अंधेरे में चाकू लेकर घुसा और काट दिया गला

बेंगलुरु के PG में बिहार की लड़की की हत्या, रात के अंधेरे में चाकू लेकर घुसा और काट दिया गला

 Published : Jul 24, 2024 04:30 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 04:30 pm IST

बेंगलुरु के कोरमंगला में एक शख्स ने बिहार की लड़की की पीजी में घुसकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान कृति कुमारी के रूप में हुई है जो यहां एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी और कोरमंगला में वीआर लेआउट में एक पीजी में रह रही थी।

bengaluru pg girl murder- India TV Hindi
मृतका कृति कुमारी की फाइल फोटो Image Source : FILE PHOTO

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक खौफनाक मामला सामने आया है। मंगलवार को बेंगलुरु के कोरमंगला में एक पेइंग गेस्ट हाउस (PG) में एक 22 साल की लड़की की गला काटकर हत्या कर दी गई। लड़की पीजी में कटे हुए गले के साथ मृत पाई गई। पुलिस ने बताया कि लड़की का नाम कृति कुमारी है और वह बिहार की रहने वाली थी। कृति एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी और कोरमंगला में वीआर लेआउट में एक पीजी में रह रही थी।

वारदात के बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल व आक्रोश है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार आरोपी मृतका को जानने वाला हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीजी में घुसकर उतारा मौत के घाट

मंगलवार रात 11.10 से 11.30 बजे के बीच संदिग्ध व्यक्ति चाकू लेकर पीजी परिसर में घुस गया। उसने तीसरी मंजिल पर एक कमरे के पास कृति पर हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही साउथ ईस्ट डिवीजन की डीसीपी सारा फातिमा कोरमंगला पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी व्यक्ति का पता लगा रही है। उन्हें संदेह है कि अपराध किसी परिचित ने किया है।

CCTV से आरोपी की पहचान

सारा फातिमा ने कहा, "एक आरोपी उस आवास में घुसा, जहां वह लड़की रह रही थी और उसका गला रेत दिया। इस घटना के बाद लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। हम हत्या के पीछे के मकसद की जांच कर रहे हैं। आरोपी की पहचान हो गई है और हम उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"

कृति के मोबाइल की भी जांच

मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने के लिए मृतका कृति कुमारी के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। पुलिस उसकी सीडीआर की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि उसने आखिरी बार किससे संपर्क किया था और उसे प्राप्त होने वाले किसी भी संदिग्ध कॉल का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें-

भजनपुरा मर्डर: 17 बार चाकू गोदकर की शख्स की हत्या, घटना का CCTV फुटेज आया सामने

VIDEO: दबंगों ने बीच सड़क पर महिला से की हैवानियत, वीडियो देखकर शर्म से झुक जाएंगी आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।