1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता, फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार

नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता, फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2022 02:30 pm IST,  Updated : Mar 26, 2022 02:30 pm IST

नोएडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, इनके ऊपर आरोप है कि ये बदमाश फैक्ट्रियों को अपना निशाना बनाया करते थे। इनकी तलाश पुलिस को काफी समय से थी।

Representative Photo- India TV Hindi
Representative Photo

Highlights

  • फैक्ट्री में चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार
  • चोरी किए लाखों रुपए के कपड़े हुए बरामद

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 65 स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से चोरी किए गए लाखों रुपए के कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ये बदमाश पहले फैक्ट्री की रेकी किया करते थे और उसके बाद मौके देखकर फैक्ट्री में चोरी करते थे। पुलिस को शक है कि इससे पहले भी नोएडा की फैक्ट्रियों में हुई चोरी में इसी गुरोह का हाथ है। फिलहाल पुलिस इन बदमाशों से बाकि जानकारी लेने में जुटी हुई है। पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों का नाम नेत्रपाल शर्मा, पीयूष शर्मा तथा मनोज झा है।

मोबाइल चोर भी हुए गिरफ्तार

इस बीच, थाना सेक्टर 142 पुलिस ने शनिवार दोपहर को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक चोरों के पास से पांच मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल एवं अवैध हथियार बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक गौरव तथा विजय काफी समय से लूटपाट का काम किया कर रहे थे। ये चोर मुख्य तौर पर आम राहगीरों को अपना निशाना बनाया करते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।