1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली के नजफगढ़ में बीजेपी नेता की हत्या, बेखौफ बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी

दिल्ली के नजफगढ़ में बीजेपी नेता की हत्या, बेखौफ बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2021 03:43 pm IST,  Updated : Sep 17, 2021 03:43 pm IST

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई हैं। बीजेपी नेता को एक दर्जन से ज्यादा गोलियां मारी गई हैं। कार सवार 3 बेखौफ बदमाशों ने बीच रास्ते में मारी गोलियां। 

दिल्ली के नजफगढ़ में बीजेपी नेता की हत्या, बेखौफ बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी- India TV Hindi
दिल्ली के नजफगढ़ में बीजेपी नेता की हत्या, बेखौफ बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई हैं। बीजेपी नेता को एक दर्जन से ज्यादा गोलियां मारी गई हैं। कार सवार 3 बेखौफ बदमाशों ने बीच रास्ते में मारी गोलियां। बेखौफ बदमाशों ने स्थानीय बीजेपी नेता अमित शौकीन पर कई राउंड गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता अमित शौकीन को करीब एक दर्जन से ज्यादा गोलियां लगीं। बीजेपी नेता की मौके पर ही मौत हो गई है। 

नजफगढ़ थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसी के साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जानकारी के अनुसार पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।