1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Blind Woman Raped: सड़क पार कराने अंधी महिला को साथ ले गया व्यक्ति, सुनसान गली में किया दुष्कर्म

Blind Woman Raped: सड़क पार कराने अंधी महिला को साथ ले गया व्यक्ति, सुनसान गली में किया दुष्कर्म

 Published : Jun 02, 2022 03:48 pm IST,  Updated : Jun 02, 2022 03:48 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी से इंसानियात को शर्मशार करने वाली एक और खबर सामने आई है। दरअसल, दिल्ली के द्वारका जिले में एक नेत्रहीन महिला से रेप करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

Blind Woman Raped in Delhi- India TV Hindi
Blind Woman Raped in Delhi Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • दिल्ली के द्वारका जिले में नेत्रहीन महिला से रेप
  • पुलिस ने आरोपी को ढूंढकर किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने आरोपी को ढूंढकर किया गिरफ्तार

Blind Woman Raped: राष्ट्रीय राजधानी से इंसानियात को शर्मशार करने वाली एक और खबर सामने आई है। दरअसल, दिल्ली के द्वारका जिले में एक नेत्रहीन महिला से रेप करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। द्वारका पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने कहा कि डाबरी थाना क्षेत्र के दीन दयाल अस्पताल से एक अंधी महिला के साथ रेप की सूचना मिली थी। मामले की आवश्यक कार्रवाई के लिए जांच अधिकारी को चिह्न्ति किया गया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक घटना 25 मई की है जब पीड़ित महिला सड़क के दूसरी ओर बस स्टॉप पर उतरी थी। तभी आरोपी उसे सड़क पार करने में मदद करने के बहाने एक सुनसान गली में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी ने पीड़िता से मुलाकात की और द्वारका जिले के डाबरी थाने में धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य की मदद से आरोपी को ढूंढ निकाला गया और गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दिल्ली महिला आयोग ने की मुलाकात 

वहीं इस बीच, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी पीड़ित लड़की से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इस घटना से परेशान होकर उन्होंने सवाल भी किया कि क्या मानव क्रूरता की कोई सीमा है या नहीं? दिल्ली पुलिस द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 के दौरान, राष्ट्रीय राजधानी में 1,969 महिलाओं के साथ रेप किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21.69 प्रतिशत अधिक है। 2020 में यह आंकड़ा 1618 था। सिर्फ रेप ही नहीं, महिलाओं के खिलाफ अपराध के हर आंकड़े में बढ़ोतरी हो रही है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ में 17.51 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।