1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गर्लफ्रेंड को घर बुलाया... फिर बातचीत में आया तीसरे का जिक्र, लड़के ने चौथी मंजिल से दिया धक्का

गर्लफ्रेंड को घर बुलाया... फिर बातचीत में आया तीसरे का जिक्र, लड़के ने चौथी मंजिल से दिया धक्का

 Published : Aug 02, 2024 05:13 pm IST,  Updated : Aug 02, 2024 05:13 pm IST

आरोपी युवक का नाम ध्रुव है और वह हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। उसके परिवार में भी काफी लोग बड़े वकील और जज है। वहीं, जान गंवाने वाली युवती आरुषि मिश्रा बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है।

मृतका और आरोपी युवक- India TV Hindi
मृतका और आरोपी युवक Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने शक होने पर अपनी ही प्रेमिका को इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड में प्रेम प्रसंग के चक्कर में एक युवती की जान चली गई। उसके प्रेमी को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी अन्य युवक के साथ अफेयर है। इस शक पर आरोपी ने प्रेमिका को इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बड़े डॉक्टर की बेटी थी मृतका

आरोपी युवक का नाम ध्रुव छिक्का है और वह हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। उसके परिवार में भी काफी लोग बड़े वकील और जज है। वहीं, जान गंवाने वाली युवती का नाम आरुषि मिश्रा है। वह बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। उसके पिता परिजात मिश्रा बिहार में बहुत बड़े डॉक्टर है। घटना में आरोपी युवक भी घायल हो गया है। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पहले से था लव अफेयर

पुलिस जांच में पता चला कि ध्रुव और आरुषि दोनों दिल्ली के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करते थे। इनका पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार की रात ध्रुव ने आरुषि को अपने घर पर बुलाया था और उसने आरुषि पर अन्य युवक के साथ शारीरिक संबंध होने का आरोप लगाया। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी कि नाराज युवक ने युवती को बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इस घटना में युवती की मौत हो गई।

झड़प में आरोपी युवक भी घायल

इस झड़प में ध्रुव भी घायल हो गया है। उसका पैर टूट गया है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। रात देर आरुषी की मां कराड पहुंची और आधी रात को 103 (1) के तहत ध्रुव पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी ध्रुव का अस्पताल में इलाज चल रहा है, इसलिए उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। संबंधित युवक आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही उसे न्यायालय के सामने पेश करने की जानकारी सतारा जिला पुलिस अधीक्षक समीर शेख ने दी।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आखिर युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका भी पता लगाया जा रहा है। घटना को लेकर युवक के खिलाफ  सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती के दोस्तों से भी जरूरत पड़ने पर पूछताछ की जाएगी।

(रिपोर्ट- सचिन चौधरी)

यह भी पढ़ें-

स्कूल वैन में ड्राइवर ने UKG की छात्रा से की गंदी हरकत, डरी-सहमी बच्ची ने पढ़ने जाने से किया मना

बिहार में पुलिसकर्मी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा और जमकर पीटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।