1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. CBI ने 1.80 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रेलवे इंजीनियर को किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

CBI ने 1.80 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रेलवे इंजीनियर को किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2022 05:18 pm IST,  Updated : Apr 01, 2022 05:18 pm IST

सीबीआई को शिकायत मिलने के बाद मध्य रेलवे के नागपुर में तैनात सहायक डिविजनल इंजीनियर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

CBI Arrested Railway Engineer For Taking Bribe( Representative Photo)- India TV Hindi
CBI Arrested Railway Engineer For Taking Bribe( Representative Photo) Image Source : PIXABAY

Highlights

  • मध्य रेलवे के नागपुर में तैनात सहायक डिविजनल में तैनात है आरोपी इंजीनियर
  • इंजीनियर ने 89.55 लाख रुपये के बिल को मंजूरी देने के एवज मांगी रिश्वत
  • तलाशी के दौरान करीब 60.62 लाख रुपये की नकदी हुई बरामद

नई दिल्लीः सीबीआई ने मध्य रेलवे के सहायक डिविजनल इंजीनियर को 89.55 लाख रुपये के बिल को मंजूरी देने के एवज में कथित तौर पर 1.80 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई। सीबीआई की टीम ने आरोपी इंजीनियर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी इंजीनीयर के खिलाफ मामला दर्ज कर उस पर कार्रवाई करनी की तैयारी शुरू हो चुकी है। 

रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ इंजीनीयर

अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई को कुछ दिन पहले मध्य रेलवे में तैनात इंजीनीयर के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसमें आरोपी इंजीनीयर पर 89.55 लाख रुपये के लंबित बिल को मंजूरी देने के एवज में बिल की राशि का दो प्रतिशत बतौर रिश्वत मांग की गई थी। सीबीआई को शिकायत मिलने के बाद मध्य रेलवे के नागपुर में तैनात सहायक डिविजनल इंजीनियर (दक्षिण) एबी चतुर्वेदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

सीबीआई अधिकारियों ने बताया, शिकायत मिलने के बाद रिश्वत की मांग करने वाले इंजीनियर को पकड़ने के लिए एजेंसी ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 1.80 लाख रुपये की घूस लेते हुए इंजीनियर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी के परिसरों की तलाशी ली गई और इस दौरान करीब 60.62 लाख रुपये की नकदी और अपराध में संलिप्तता का संकेत करने वाले अन्य दस्तावेज बरामद किए।’’

(इनपुट भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।