1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 7वीं की छात्रा ने स्कूल के मैनेजर पर लगाया रेप का आरोप, कथित तौर पर वीडियो भी बनाया

7वीं की छात्रा ने स्कूल के मैनेजर पर लगाया रेप का आरोप, कथित तौर पर वीडियो भी बनाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2020 11:48 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 11:58 pm IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक छात्रा ने स्कूल के मैनेजर पर रेप का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्ज शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Student Raped, Student Rape, Student Rape Gorakhpur, Gorakhpur Rape, Rape- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक छात्रा ने स्कूल के मैनेजर पर रेप करने और घटना का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक छात्रा ने स्कूल के मैनेजर पर रेप का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्ज शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। गोला के पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामदेव ने बुधवार को बताया कि छात्रा ने पिता के जरिए दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 30 जुलाई को स्कूल के प्रबंधक हरेंद्र यादव ने उसे घर बुलाकर उसके साथ रेप किया। श्यामदेव ने बताया कि शिकायत के आधार पर पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

‘वीडियो वायरल करने की धमकी दी’

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 7वीं कक्षा की छात्रा का यह आरोप भी है कि प्रबंधक ने कथित तौर पर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया और धमकी दी कि वह वीडियो वायरल कर देगा। छात्रा ने कुछ दिन बाद पूरी घटना परिवार वालों को बताई और उसके पिता ने पुलिस को सूचित किया लेकिन आरोपी को पकडा नहीं जा सका। इसके बाद पिता ने बेटी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और SSP जोगिन्दर सिंह से मुलाकात की, जिसके बाद मैनेजर के खिलाफ रेप और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

16 अगस्त को भी हुई थी रेप की घटना
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले को गंभीरता से नहीं लेने और उच्चाधिकारियों को इस बारे में सूचित नहीं करने के लिए संबंधित थाना प्रभारी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इससे पहले 16 अगस्त को गोला इलाके में एक किशोरी के साथ कथित रूप से 2 व्यक्तियों ने रेप किया तथा सिगरेट से जला दिया। पुलिस ने इस संबंध में लड़की की मां की शिकायत पर देहरीबाजार गांव के अर्जुन तथा उसके दोस्त महेश उर्फ छोटू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पानी भरने आई लड़की को उठा ले गए थे आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईंट-भटटे पर काम करने वाले मजदूर की बेटी हैंड पंप से पानी भरने गई थी जब 2 आरोपी जबरदस्ती उसे मोटरसाइकिल से पास के एक तालाब के पास बनी झोपड़ी में ले गए और कथित रूप से उसका रेप किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।