1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 2 नाबालिगों समेत 6 लोगों पर महिला से गैंगरेप का आरोप, बहन के इलाज के लिए आई थी

2 नाबालिगों समेत 6 लोगों पर महिला से गैंगरेप का आरोप, बहन के इलाज के लिए आई थी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2020 08:29 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 10:01 pm IST

पुलिस ने बुधवार को इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

Telangana Rape, Telangana Gangrape, Nizamabad Rape, Nizamabad Gangrape- India TV Hindi
तेलंगाना के निजामाबाद जिले में 26 साल की एक महिला से 2 नाबालिगों समेत 6 लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। Image Source : INDIA TV REPRESENTATIONAL

हैदराबाद: तेलंगाना के निजामाबाद जिले में 26 साल की एक महिला से 2 नाबालिगों समेत 6 लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह महिला अपनी बहन का इलाज कराने निजामाबाद आई थी। उन्होंने बताया कि महिला के साथ कथित गैंगरेप की वारदात 24 अगस्त की रात को हुई।

‘वीरान जगह पर ले जाकर किया कथित गैंगरेप’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 अगस्त की रात को वित्तीय मदद करने के नाम पर 2 नाबालिग समेत 6 लोगों ने महिला को अपने साथ आने को कहा था। जब महिला उनके साथ चलने को तैयार हो गई तो वे उसे एक वीरान जगह पर ले गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वहां आरोपियों ने कथित रूप से महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। अधिकारी के अनुसार, मंगलवार रात डेढ़ बजे एक पुलिस गश्ती दल को ये लोग नजर आए थे।

‘पुलिस ने गाड़ी रोकी तो आरोपी भाग गए’
उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गाड़ी रोकी तो वे वहां से भाग गए। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपनी आपबीती सुनाई और फिर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। अधिकारी के मुताबिक 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और दोनों लड़कों को किशोर सुधार गृह भेजा गया है। महिला वित्तीय समस्याओं से जूझ रही थी और उसने पुलिस को बताया कि उसे बहन के इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।