1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 8 साल के लड़के के साथ 54 वर्षीय कुक ने किया कुकर्म, पुलिस ने पकड़ा

8 साल के लड़के के साथ 54 वर्षीय कुक ने किया कुकर्म, पुलिस ने पकड़ा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 29, 2020 07:09 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 07:09 pm IST

तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोयंबटूर के अतिपलयम में एक शख्स ने एक बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाया।

Cook Sodomy, Cook Sodomy Tamil Nadu, Cook arrested for sodomising, Tamil Nadu Sodomising- India TV Hindi
कोयंबटूर के अतिपलयम में एक कुक ने एक बच्चे को कथित तौर पर अपनी हवस का शिकार बनाया। Image Source : INDIA TV

कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोयंबटूर के अतिपलयम में एक शख्स ने एक बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने बच्चे के साथ दरिंदगी करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय आरोपी के पड़ोस में रहने वाले बच्चे के माता-पिता घर पर नहीं थे, और इसी दौरान उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने उसे पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

भोजनालय में काम करता है आरोपी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर के अतिपलयम की है। यहां रहने वाले एक 8 साल के बच्चे के साथ एक 54 वर्षीय रसोइये ने कथित रूप से कुकर्म किया था। बच्चे की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगवलार को 54 वर्षीय आरोपी रसोइये को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी एक भोजनालय में काम करता है। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने पड़ोस में रहने वाले लड़के को सोमवार को अपने घर के पहले तल पर ले गया और इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

पॉक्सो ऐक्ट के तहत दर्स हुआ केस
पुलिस ने घटना के बारे में आगे बताते हुए कहा कि जिस समय आरोपी ने बच्चे के साथ कुकर्म को अंजाम दिया, इस समय बच्चे के माता-पिता बाहर गए हुए थे। उन्होंने कहा कि बच्चे ने मां के लौटने पर पूरी बात बताई। बच्चे के साथ हुई दरिंदगी के बारे में जानने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।