1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पुलिस ने DRDO के जूनियर वैज्ञानिक को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया, मामले में 3 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने DRDO के जूनियर वैज्ञानिक को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया, मामले में 3 लोग गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 28, 2020 08:22 pm IST,  Updated : Sep 28, 2020 08:22 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में डीआरडीओ के जूनियर वैज्ञानिक के अपहरण कर फिरौती का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Noida DRDO scientist kidnaping case: Police arrested three people- India TV Hindi
Noida DRDO scientist kidnaping case: Police arrested three people Image Source : PTI

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में डीआरडीओ के जूनियर वैज्ञानिक के अपहरण कर फिरौती का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 3 लोग फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। अपहरणकर्ताओं ने डीआरडीओ के वैज्ञानिक को हनी ट्रैप में फंसा कर उसके परिजनों से 10 लाख रुपए की फिरोती मांगी थी। 

डीआरडीओ के वैज्ञानिक की पत्नी ने बीते शनिवार को उनके पती के अपहरण की  सूचना पुलिस को दी। उन्होनें बताया कि मेरे पति 5:30-6 बजे के बीच घर का सामान लाने के लिए अपनी होंडा सिटी कार से सिटी सेंटर नोएडा गए थे, जो वापस नहीं लौटे। रात 11 बजे मेरे पति ने मुझे कॉल कर के बताया कि मुझे कुछ अज्ञात लोगों ने पकड कर एक कमरे में बंद कर रखा है, और पैसे मांग रहे है। जिसके बाद मुझे एक अन्य नंबर से कॉल आया और उन्होनें 10 लाख रुपए फिरोती का इंतजाम करने को कहा। ऐसा नही करने पर उन्होनें मेरे पति को जान से मार देने की धमकी दी। 

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने 3 टीमों का गठन कर जांच शुरू की और सेक्टर 41 के ओयो होटल से वैज्ञानिक को झूड़ा लिया और 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं 2 लोग भागने में कामयाब हुए जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस अब इस मामले की आगे की जांच कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।