Published : Mar 03, 2026 12:32 pm IST, Updated : Mar 03, 2026 12:32 pm IST
1/6Image Source : Freepik/motorola
Holi के मौके पर अक्सर हमें फोन के पानी में भींगने की टेंशन रहती है। खास तौर पर मिड और बजट प्राइस रेंज में आने वाले फोन वाटरप्रूफ नहीं होते हैं, जिसकी वजह से होली खेलते समय फोन को बचाने की टेंशन रहती है। हम आपको भारत में मिलने वाले 5 सस्ते वाटरप्रूफ फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 15,000 रुपये की रेंज में आते हैं।
2/6Image Source : Motorola
Motorola G67 Power: मोटोरोला का यह फोन 16,999 रुपये में आता है। फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसे 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 8GB रैम, 7000mAh बैटरी और 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन वाटर और डस्टप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
3/6Image Source : Vivo India
Vivo T4x: वीवो का यह फोन 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इसमें 6,500mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही फोन के बैक में 50MP का कैमरा दिया गया है। मीडियाटेक डायमेन्सिटी 7300 प्रोसेसर पर काम करने वाले फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह फोन वाटर और स्प्लैश प्रूफ है।
4/6Image Source : Realme India
Realme P4: रियलमी का यह वाटरप्रूफ फोन 19,249 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 50MP का कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है।
5/6Image Source : Redmi India
Redmi Note 15 में 8GB रैम और 108MP का कैमरा मिलता है। शाओमी का यह वाटरप्रूफ फोन 5520mAh की दमदार बैटरी पर काम करता है। इस फोन की कीमत 22,998 रुपये है। चीनी कंपनी के इस फोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 20MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
6/6Image Source : Samsung
Samsung Galaxy A35 5G को 19,699 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। सैमसंग का यह वाटरप्रूफ फोन 5000mAh की बैटरी और 50MP के ट्रिपल कैमरा के साथ आता है। फोन में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह फोन 6.6 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस है और इसमें Exynos 1380 चिपसे मिलता है।