1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 10 दिनों तक चीनी बिल्कुल न लेने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

10 दिनों तक चीनी बिल्कुल न लेने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 03, 2026 09:27 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 09:27 pm IST

10 दिनों के लिए चीनी को पूरी तरह छोड़ना आपके शरीर के लिए किसी 'रीबूट' बटन दबाने जैसा है। हालांकि शुरुआती 2-3 दिन थोड़े मुश्किल हो सकते हैं, लेकिन उसके बाद होने वाले बदलाव काफी सुखद होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं 10 दिनों तक चीनी बिल्कुल न खाने से क्या होता है।

10 दिनों तक चीनी बिल्कुल न लेने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? - India TV Hindi
10 दिनों तक चीनी बिल्कुल न लेने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? Image Source : FREEPIK

चीनी हमारे खान-पान का अहम हिस्स बन चुका है। चीनी की मिठास खाने का स्वाद तो बढ़ाती है, लेकिन हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक मानी जाती है। ऐसे में लोगों को चीनी का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। इन दिनों डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में शुगर के मरीजों की संख्या बढ़ता देख डॉक्टर्स चीनी से परहेज करने की सलाह देते हैं।  चीनी को अपनी डाइट से बाहर करके आप अपनी सेहत में काफी बदलाव (Sugar Quitting Benefits) देख सकते हैं। आप चाहें तो सिर्फ 10 दिनों तक चीनी को डाइट से हटाकर बदलाव देख सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि 10 दिनों तक चीनी का सेवन नहीं करने से क्या होता है। 

1. पहले 3 दिन: 'विड्रॉल' के लक्षण

चूंकि चीनी दिमाग में 'डोपामाइन' रिलीज करती है, इसे छोड़ने पर आपको कुछ शुरुआती दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

क्रेविंग: शुगर छोड़ने पर शुरुआती दिनों में बार-बार मीठा खाने का मन कर सकता है। इससे चिड़चिड़ापन और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। क्योंकि शरीर ऊर्जा के लिए ग्लूकोज के बजाय फैट बर्न करने की आदत डाल रहा होता है।

थकान: ऊर्जा के स्तर में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है।

2. 4 से 7 दिन: एनर्जी में स्थिरता
जैसे ही शरीर चीनी की कमी को स्वीकार कर लेता है, बदलाव दिखने शुरू होते हैं।

एनर्जी लेवल: अब आपकी ऊर्जा चीनी के 'स्पाइक और क्रैश' पर निर्भर नहीं रहती, जिससे आप पूरे दिन अधिक सक्रिय महसूस करते हैं।

बेहतर नींद: शरीर में ब्लड शुगर स्थिर रहने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।

त्वचा में चमक: चीनी 'ग्लाइकेशन' की प्रक्रिया को बढ़ाती है जो झुर्रियों और मुंहासों के लिए जिम्मेदार है। इसे छोड़ने से स्किन साफ और जवान दिखने लगती है।

3. 8 से 10 दिन: परिणाम
10वें दिन तक आप स्पष्ट शारीरिक और मानसिक सुधार महसूस करेंगे।

वजन में कमी: शरीर में जमा अतिरिक्त पानी कम हो जाता है, जिससे पेट का फूलना (Bloating) खत्म होता है और वजन 1-2 किलो तक कम हो सकता है।

मानसिक स्पष्टता: जिसे हम 'ब्रेन फॉग' कहते हैं, वह कम हो जाता है। आप बेहतर फोकस कर पाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।