-
Image Source : rashmika mandanna Vijay Instagram
साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित और चहेते कपल, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, अब आधिकारिक रूप से एक-दूसरे के हो चुके हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के शाही 'ITC मेमेंटोस' में एक निजी लेकिन भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधने के बाद, यह जोड़ा अब अपनी शादी के बाद की रस्मों और पूजा-पाठ में व्यस्त है। इस व्यस्त शेड्यूल के बावजूद, विजय ने अपने फैंस के लिए समय निकाला और अपनी 'संगीत नाइट' की कुछ बेहद निजी और अनदेखी झलकियां साझा कीं, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
-
Image Source : rashmika mandanna Vijay Instagram
विजय और रश्मिका की शादी तेलुगु और कोडवा (कुर्ग) रीति-रिवाजों का एक खूबसूरत संगम थी। लेकिन शादी के मुख्य समारोह से पहले आयोजित 'संगीत नाइट' ने उत्सव के उत्साह को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया। विजय देवरकोंडा ने इस शाम को साल के सबसे खुशहाल प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में से एक बताया। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री, परिवार के साथ बिताए गए सहज पल और डांस फ्लोर पर उनकी जबरदस्त एनर्जी ने इस रात को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।
-
Image Source : rashmika mandanna Vijay Instagram
सेलिब्रेशन के इन खास पलों को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए विजय देवरकोंडा ने एक भावुक नोट लिखा, '24.02.26. हमारी संगीत की रात। वह शाम जो हंसते-हंसते बीत गई, जब तक हमारे आंसू नहीं आ गए, नाचते-नाचते हमारे पैरों के आर्च दर्द करने लगे, सबके भाषणों और सरप्राइज में इमोशन निगलते-निगलते हमारी आंखें भर आईं। खूबसूरत लोगों से भरी एक बड़ी खुशनुमा पार्टी थी। फालगुनी और शेन ने कपड़ों के साथ जादू किया, उन्होंने ड्रैगन निकाले, मैं सुबह 4am तक उसमें था, रात भर डांस किया।'
-
Image Source : rashmika mandanna Vijay Instagram
संगीत के वीडियो में विजय और रश्मिका को दिल खोलकर नाचते हुए देखा जा सकता है। उनकी चंचल केमिस्ट्री और बिना किसी दिखावे वाली खुशी ने फैंस का दिल जीत लिया। खबरों की मानें तो इस शाम का सबसे बड़ा आकर्षण रश्मिका की स्पेशल परफॉरमेंस थी। उन्होंने अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' के सुपरहिट गाने 'अंगारों सा' पर अपने पति विजय के लिए डांस किया। विजय भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने अपनी होने वाली दुल्हन के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस फ्लोर पर आग लगा दी।
-
Image Source : rashmika mandanna Vijay Instagram
सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों ने भी एक-दूसरे को सरप्राइज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रश्मिका की बहन ने अपने कजिन्स के साथ मिलकर कपल के लिए एक खूबसूरत परफॉरमेंस दी। वहीं, विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने भी अपने 'अन्ना और वदिना' (भाई और भाभी) के लिए एक मजेदार स्किट और डांस पेश किया।
-
Image Source : rashmika mandanna Vijay Instagram
रश्मिका मंदाना ने भी इस शाम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'प्यार, खुशी के आंसुओं, हंसी, म्यूजिक, गाने, चमक-दमक और रात भर हमारे डांस से भरी रात। यह सच में सबसे मजेदार रात थी कभी नहीं! विज्जू और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज़ करना चाहते थे.. फैमिली हमें सरप्राइज करना चाहती थी.. हमारे परिवारों को इतनी आजादी से और इतने अच्छे से डांस करते देखकर पूरी तरह एक्साइटेड और सरप्राइज्ड होना! दोस्तों! शानदार पीस! दोस्तों! कमाल है!'
-
Image Source : rashmika mandanna Vijay Instagram
उन्होंने आगे लिखा, 'यह बहुत हेवी था लेकिन मैं पूरी रात इसमें डूबी रही! 24.2.26! वह रात जब विजय और मैंने अपने परिवारों और दोस्तों के प्यार से घिरे हुए एक साथ डांस किया!' इस संगीत नाइट में कपल के पहनावे ने भी उतनी ही सुर्खियां बटोरीं जितनी उनके डांस ने।
-
Image Source : rashmika mandanna Vijay Instagram
दोनों ने मशहूर डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए आउटफ़िट्स पहने थे। रश्मिका आइवरी कलर के शिमरी लहंगे में बेहद खूबसूरत और किसी राजकुमारी जैसी लग रही थीं। वहीं, विजय ने नीले रंग के इंडो-वेस्टर्न लुक को चुना, जिसमें एक लंबा केप शामिल था। विजय ने विशेष रूप से डिजाइनरों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने कपड़ों पर 'ड्रैगन' की बारीक डिटेलिंग करके जादू कर दिया था।
-
Image Source : rashmika mandanna Vijay Instagram
मस्ती और डांस के बीच यह शाम भावनाओं से भी सराबोर थी। विजय और रश्मिका ने अपने माता-पिता के साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं, जो उनके बीच के गहरे जुड़ाव को दर्शाती हैं। गर्व से भरे माता-पिता अपने बच्चों को जीवन के इस नए अध्याय में कदम रखते देख भावुक नजर आए। जैसा कि विजय ने बताया, यह जश्न सुबह 4 बजे तक चला, जो साबित करता है कि यह केवल एक इवेंट नहीं बल्कि खुशियों का महासागर था।