1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: मुंबई में 22 साल के बेटे ने गला रेतकर मां की हत्या की, फिर खुद भी ट्रेन के सामने कूदा

Crime News: मुंबई में 22 साल के बेटे ने गला रेतकर मां की हत्या की, फिर खुद भी ट्रेन के सामने कूदा

 Reported By: Jayprakash Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 10, 2022 07:36 am IST,  Updated : Jul 10, 2022 07:36 am IST

Crime News: पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। मृतक महिला का नाम छाया महेश पांचाल था और उनकी उम्र 46 साल थी।

son killed his mother- India TV Hindi
son killed his mother Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • महाराष्ट्र के मुंबई में बेटे ने कर दी मां की हत्या
  • बेटे ने अपनी मां की चाकू से गला रेतकर हत्या की
  • हत्या के बाद बेटे ने लोकल ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड की कोशिश की

Crime News:  महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मुंबई के मुलुंड वर्धमान नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटे ने भी लोकल ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। मृतक महिला का नाम छाया महेश पांचाल था और उनकी उम्र 46 साल थी। वहीं आरोपी बेटे का नाम जयेश महेश पांचाल है और उसकी उम्र 22 साल है।

मुंबई के अंधेरी इलाके में मिला शव

एक खबर ये भी है कि मुंबई के अंधेरी इलाके में एक अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर एक 32 साल की महिला का शव मिला है। महिला की हत्या का शक साथी मजदूरों के ऊपर जा रहा है। महिला इसी साइट पर काम करती थी। पुलिस साथी मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपी वेस्ट बंगाल के मूल निवासी हैं। 

जैसे ही पुलिस को महिला के शव मिलने की जानकारी मिली, वैसे ही मौके पर जवान पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद  आरोपी अपने घर मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल की ओर भाग रहे थे। हालांकि वर्धा रेलवे स्टेशन पर उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

पवई इलाके में हुई हत्या की गुत्थी सुलझी

एक खबर ये भी है कि मुंबई के पवई इलाके में हुई एक युवक की हत्या का मामला पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा दिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एक 21 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर हुई मारपीट के बाद मौत हो गई थी। इस मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पवई पुलिस ने विशाल मोहितराम राव की कथित तौर पर हत्या के आरोप में अजय संजय गुप्ता और उसके भाई अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्ता भाइयों ने राव पर हमला किया था और उसकी हत्या कर दी थी। इस दौरान तीखी बहस और गाली गलौज भी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों भाई मौके से फरार हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।