1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को किया तार-तार, मां की शिकायत पर गिरफ्तार

Crime News: पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को किया तार-तार, मां की शिकायत पर गिरफ्तार

 Published : Sep 29, 2022 11:09 am IST,  Updated : Sep 29, 2022 11:15 am IST

Crime News: लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने पहले भी उसकी बेटी से बलात्कार किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जमानत पर जेल से बाहर था।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE PHOTO(PTI)

Highlights

  • पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से किया रेप
  • पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

Crime News: असम में एक वहसी पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित किया है। बता दें एक पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग सगी बेटी को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। हवस के पुजारी ने अपनी नाबालिग बेटी से कई बार रेप किया है। घटना नगांव जिले की हौ। यहां एक व्यक्ति को अपनी 11 वर्षीय बेटी से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं आरोपी पिता ने नाबालिग ने कई बार रेप किया। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

घटना के बाद घर से भाग गया था आरोपी पिता

अचरज की बात तो ये है कि पीड़िता की मां ने आसपास के लोगों से मदद मांगी, पर किसी ने इस मामले पर ध्यान ही नहीं दिया। पुलिस ने बताया कि बलात्कार की आखिरी घटना 20 सितंबर को कचुआ थाना क्षेत्र के लोंगजाप स्थित आरोपी के घर पर हुई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अपराध करने के बाद आरोपी पिता अपने घर से भाग गया। पूरी घटना सुनकर लड़की की मां ने जब स्थानीय लोगों से संपर्क किया तो किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।’’ 

महिला ने 27 सितंबर को पुलिस से की थी शिकायत

उन्होंने बताया कि महिला ने 27 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसी दिन आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।’’ लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने पहले भी उसकी बेटी से बलात्कार किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जमानत पर जेल से बाहर था। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इससे पहले यूपी में हुई थी ऐसी वारदात

कुछ महीने पहले यूपी के कन्नौज जिले में रहने वाले एक पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग सगी बेटी को हवस का शिकार बनाया था। यहां की गुरसहायगंज कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग बेटी के साथ रेप करने के अरोप में पिता को हिरासत में लिया था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित किशोरी के दादा से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया था। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया था कि थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात पिता ने अपनी 12 साल की बेटी के साथ रेप किया। उन्होंने बताया था कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

रात किशोरी अपनी बुआ (आरोपी की बहन) के साथ सोई हुई थी तभी आरोपी उसे जबरन अपने कमरे में उठा ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। चीख पुकार सुनकर आरोपी की बहन ने अपने पिता को बुलाया। किशोरी के दादा ने गुरसहायगंज कोतवाली को सूचना दी, जिसके बाद गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह व जसोदा चौकी प्रभारी राम मनोज द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।