1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: महाराष्ट्र में मुस्लिम लड़की से लव मैरिज करने पर हिंदू युवक की हत्या, शव नदी में फेंका, 7 लोग गिरफ्तार

Crime News: महाराष्ट्र में मुस्लिम लड़की से लव मैरिज करने पर हिंदू युवक की हत्या, शव नदी में फेंका, 7 लोग गिरफ्तार

 Reported By: JP Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 13, 2022 11:14 am IST,  Updated : Sep 13, 2022 10:08 pm IST

Crime News: हिंदू आदिवासी लड़के का पहले किडनैप किया गया और फिर उसकी पिटाई की गई। इसके बाद हत्या करके उसके शव को गोदावरी नदी में फेंका गया। पुलिस नदी में शव की तलाश कर रही है।

deepak Barde- India TV Hindi
deepak Barde Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मुस्लिम लड़की से लव मैरिज करने पर हिंदू युवक की हत्या
  • शव नदी में फेंका, 7 लोग गिरफ्तार
  • हिंदू आदिवासी लड़के का पहले किडनैप किया गया था

Crime News: महाराष्ट्र के अहमदनगर के श्रीरामपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम लड़की से एक महीने पहले लव मैरिज करने वाले दीपक बर्डे नाम के युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। दीपक का पहले किडनैप किया गया और फिर उसकी हत्या करके शव को गोदावरी नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है  

पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक, दीपक और सारा ( बदला हुआ नाम) अहमदनगर जिले के भोकर गांव में रहते थे। वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और इसकी जानकारी उनके घरवालों को भी थी। सारा का परिवार इस प्रेम के खिलाफ था। 30 जुलाई को दीपक और सारा गांव छोड़कर भाग गए लेकिन 4 अगस्त को वे वापस लौट आए जिसके बाद 4 अगस्त को सारा को उसके मामा के घर पुणे भेज दिया गया। सारा के पास मोबाइल फोन न होने की वजह से दीपक उससे संपर्क नहीं कर पाता था।

कुछ दिन बाद दीपक को जानकारी मिली कि सारा पुणे में है। तब वह अपने एक दोस्त के साथ 30 अगस्त को पुणे के लिए निकल गया। जाते वक्त दीपक ने अपने परिवार से कहा कि वह काम ढूंढने के लिए पुणे जा रहा है। दीपक जब पुणे में पहुंचा तब सारा के मामा ने उसे देख लिया। दीपक को सारा के घरवालों ने अगवा किया, फिर उसकी हत्या कर गोदावरी नदी में फेंक दिया। सारा को इस घटना के बारे में कुछ नहीं मालूम है। पुलिस का कहना है कि दीपक और सारा की शादी के बारे में कोई सबूत नहीं मिला है।

 

बीजेपी विधायक ने निकाला जनाक्रोश मोर्चा 

महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक नितेश राणे ने इस मामले में जनाक्रोश मोर्चा निकाला था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और गायब युवक की तलाश में जुट गई। बता दें कि मृत युवक दीपक बर्डे पिछले 5 दिन से गायब था और एकलव्य आदिवासी समाज ने भी इसको लेकर 2 बार पुलिस अधीक्षक अहमदनगर कार्यालय पर मोर्चा निकाला था। 

हालही में राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने लव जिहाद को लेकर लगाए थे ये आरोप

हालही में बीजेपी के राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बड़े पैमाने पर 'लव जिहाद' के मामले सामने आने का आरोप लगाया था। बोंडे ने कहा था कि अमरावती में अब तक लव जिहाद के 20 मामले सामने आए हैं, जिनमें से कई लड़कियों का शादी के बाद अता पता नहीं चला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि अमरावती के धारनी में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की से शादी करने का खुलासा किया। इस घटना का जिक्र करते हुए बोंडे ने कहा कि अमरावती जिल में इस तरह ‘लव जिहाद’ की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं।

बोंडे ने कहा था कि कई मामलों में शादी के बाद लड़की का आज तक पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी एक लड़की के साथ शादी की गई थी, जिसका पता अब तक पुलिस को नहीं लग पाया है। लड़कियों को बहला-फुसला कर शादी कराई जाती है, उन्हें देह व्यापार के धंधे में उतारा जाता है। बीजेपी सांसद ने कहा था कि मुस्लिम समुदाय के लोग अपने लड़कों की तरफ ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम समुदाय के लड़के हिंदुओं की लड़कियों को इसी तरह गुमराह कर शादी करते रहे तो नतीजे अच्छे नहीं होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।