1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पत्नी का चल रहा था चक्कर! भनक लगते ही पति ने प्रेमी का सिर काटा, फिर किया चौंकाने वाला काम

पत्नी का चल रहा था चक्कर! भनक लगते ही पति ने प्रेमी का सिर काटा, फिर किया चौंकाने वाला काम

 Published : Sep 23, 2023 01:10 pm IST,  Updated : Sep 23, 2023 01:10 pm IST

पत्नी के अफेयर से आगबबूला एक पति ने उसके प्रेमी का सिर काट डाला और फिर कटा हुआ सिर लेकर पत्नी के पास घर गया और उस सिर को उसके सामने रख दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Crime News- India TV Hindi
पति ने पत्नी के प्रेमी का सिर काटा Image Source : REPRESENTATIVE PIC

चेन्नई: तमिलनाडु के तेनकासी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ अफेयर होने के शक में दूसरे शख्स का सिर काट दिया और फिर कटे हुए सिर को लेकर तूतीकोरिन जिले में अपनी पत्नी के घर गया और वहां रख दिया।

यह खौफनाक घटना गुरुवार शाम की है। पुलिस ने आरोपी एस. वेलुसामी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान मुरुगन के रूप में की गई है। मृतक तेनकासी जिले के कन्नाडिकुलम में आरोपी के आवास के पास रहता था और पेशे से किसान था।

पुलिस का बयान सामने आया 

पुलिस ने कहा कि वेलुसामी की शादी तूतीकोरिन जिले के राजापुथुकुडी की एसाक्कियाम्मल से हुई है। एसाक्कियाम्मल का पास में ही रहने वाले मुरुगन के साथ अफेयर था। बाद में एसाक्कियाम्मल वेलुसामी से अलग हो गई और राजापुथुकुडी में अपने माता-पिता के साथ रहने चली गई। पुलिस के मुताबिक, वेलुसामी इस बात से चिढ़ गया और गुस्से में आकर उसने मुरुगन की हत्या कर दी। फिर वह मुरुगन का कटा हुआ सिर लेकर एसाक्कियाम्मल के घर गया, जिसे उसने उसके घर के सामने रख दिया। (इनपुट: आईएएनएस)

ये भी पढ़ें: 

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर, CM गहलोत के करीबी मंत्री के खिलाफ माइंस हड़पने और चोरी को लेकर मामला दर्ज

कनाडा में निज्जर की हत्या मामले में ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर ने कहा- मुझे जो जानकारी दी गई, वो इंटरनेट पर भी मौजूद

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।