1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: दिल्ली में 2 करोड़ की ज्वैलरी लूटी, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर वारदात को दिया अंजाम

Crime News: दिल्ली में 2 करोड़ की ज्वैलरी लूटी, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर वारदात को दिया अंजाम

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Aug 31, 2022 02:38 pm IST,  Updated : Aug 31, 2022 03:47 pm IST

Crime News: बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : INDIA TV

Highlights

  • दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में लूट की वारदात
  • कोरियर कम्पनी के कर्मचारी से बदमाशों ने लूटी ज्वैलरी
  • पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी

Crime News:  देश की राजधानी दिल्ली में लूट की एक बड़ी वारदात हुई है। दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में दो करोड़ की ज्वैलरी लूट ली गई। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब 4 बजे बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी को लूट लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दिल्ली पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर पहाड़गंज में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें यह बताया गया कि लोग एक शख्स की आंख में मिर्च पाउडर डालकर कुछ कीमती सामान लेकर फरार हो गए हैं।

 पुलिस की वर्दी में था एक शख्स

 पूछताछ करने पर पता चला कि दो लोगों के पास दो बैग और एक बक्सा था। इसमें गहने थे जिन्हें चंडीगढ़ और लुधियाना ले जाया जाना था। चार लोगों ने उन्हें लूट लिया। एक आरोपी पुलिस की वर्दी में था। उसने चेकिंग के लिए उन्हें रोका और तभी पीछे से आए दो लोगों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर जाल दिया और बैग और बक्सा लेकर फरार हो गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

लूटे गए गहनों का अनुमानित मूल्य लगभग दो करोड़ था। बाकी का सत्यापन किया जा रहा है क्योंकि यह खेप कई जगहों जैसे बॉम्बे, अहमदाबाद, सूरत आदि से प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

इनपुट-संजय शाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।