1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: महिला को हरियाणा से किडनैप करके राजस्थान ले गए, फिर 36 दिनों तक किया गैंगरेप, फिरौती मिलने के बाद छोड़ा

Crime News: महिला को हरियाणा से किडनैप करके राजस्थान ले गए, फिर 36 दिनों तक किया गैंगरेप, फिरौती मिलने के बाद छोड़ा

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 24, 2022 03:01 pm IST,  Updated : Sep 24, 2022 03:01 pm IST

Crime News: पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा 3 लाख रुपए दिए जाने के बाद आरोपियों ने उसे छोड़ दिया और कथित तौर पर महिला के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए।

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • हरियाणा के नूंह से एक बड़ी खबर सामने आई
  • राजस्थान ले जाकर महिला का गैंगरेप
  • पीड़ित महिला की उम्र 45 साल बताई जा रही है

Crime News: हरियाणा के नूंह से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला का पहले किडनैप किया गया, फिर राजस्थान ले जाकर उसका गैंगरेप किया गया। पुलिस के मुताबिक, जब परिजनों ने आरोपी को 3 लाख रुपए फिरौती दी, तब उसने महिला को छोड़ दिया। दरअसल हरियाणा में खेत से चारा लेने गई एक महिला का कथित रूप से किडनैप किया गया था। इसके बाद उसे 36 दिनों तक राजस्थान के एक गांव में रखा गया। इस दौरान महिला का बार-बार गैंगरेप हुआ। पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा 3 लाख रुपए दिए जाने के बाद आरोपियों ने उसे छोड़ दिया और कथित तौर पर महिला के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। 

क्या है पूरा मामला

पीड़ित महिला की उम्र 45 साल बताई जा रही है और मामला पुनहाना थाने का है। महिला की तहरीर के मुताबिक, वह 27 जुलाई को खेत से चारा लेने गई थी। इस दौरान 3 लोगों ने गन प्वाइंट पर उसका किडनैप कर लिया। इसके बाद महिला को राजस्थान के एक गांव में ले जाया गया और एक कमरे में बंद कर दिया गया। यहां आरोपियों ने महिला को नशीला पदार्थ दिया और उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए। इसके बाद उसका गैंगरेप हुआ। 

रिहाई के बदले 3 लाख की मांग 

आरोपियों ने महिला को छोड़ने के लिए और उसके वीडियो इंटरनेट पर नहीं डालने के लिए परिजनों से 3 लाख रुपए मांगे। इसके बाद एक सितंबर को आरोपियों ने महिला को छोड़ दिया। इस मामले में नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला का बयान सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हम जांच कर रहे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।