1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. तिहाड़ से पैरोल पर बाहर आया 'सोहराब' महीनों तक रहा फरार, अब जाकर हुआ गिरफ्तार, 1 घंटे में की थी 3 हत्याएं

तिहाड़ से पैरोल पर बाहर आया 'सोहराब' महीनों तक रहा फरार, अब जाकर हुआ गिरफ्तार, 1 घंटे में की थी 3 हत्याएं

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 18, 2025 11:49 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 11:52 pm IST

हत्यारे सोहराब को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली और कोलकाता पुलिस लगी हुई थी। दोनों ही पुलिस के संयुक्त प्रयास से रिपन स्ट्रीट से कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

दिल्ली की तिहाड़ जेल से पैरोल पर रिहा होने के बाद लापता हुए एक कुख्यात अपराधी को मंगलवार को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वह कैब चालक के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

सलीम और रुस्तम के साथ चलाता था गिरोह

पुलिस ने बताया कि सोहराब को दिल्ली पुलिस और कोलकाता पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में रिपन स्ट्रीट से गिरफ्तार किया गया। उसे जून में तिहाड़ जेल से पैरोल पर रिहा किया गया था। सोहराब अपने भाइयों सलीम और रुस्तम के साथ मिलकर आपराधिक गिरोह चलाता था। 

ईद के दिन एक घंटे में की 3 हत्याएं

पुलिस ने कहा कि वे हत्या और डकैती के कई मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, उसने ईद के दिन एक घंटे के अंदर तीन हत्याएं की थीं और लखनऊ के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को फोन कर उसे पकड़ने की चुनौती दी थी। बाद में उसे इन हत्याओं के सिलसिले में गिरफ़्तार कर लिया गया। 

करोलबाग में की थी डकैती

पुलिस ने कहा कि 2011 में सोहराब और उसके एक भाई को दिल्ली के करोल बाग में आभूषण की एक दुकान में डकैती और हत्या के मामले में फिर से गिरफ्तार किया गया था। बाद में दिल्ली की एक अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तब से सोहराब तिहाड़ जेल में अपनी सजा काट रहा था। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।