1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. राजस्थान: अलवर में अनुसूचित जाति के युवक की हत्या, समुदाय विशेष के व्यक्ति पर आरोप

राजस्थान: अलवर में अनुसूचित जाति के युवक की हत्या, समुदाय विशेष के व्यक्ति पर आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 28, 2021 08:47 am IST,  Updated : Sep 28, 2021 08:47 am IST

पुलिस के अनुसार रविवार, शाम छिलोड़ी गांव में संपत बैरवा खेत में काम कर रहा था जब आरोपी शाहरूख ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

dalit man killed by muslim in alwar rajasthan राजस्थान: अलवर में अनुसूचित जाति के युवक की हत्या, समु- India TV Hindi
राजस्थान: अलवर में अनुसूचित जाति के युवक की हत्या, समुदाय विशेष के व्यक्ति पर आरोप Image Source : PTI

अलवर. राजस्थान में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अत्याचार और अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार मामला सामने आया है अलवर जिले से, जहां समुदाय विशेष के युवकों ने एक दलिय युवक की हत्या कर दी। मामला अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार रविवार, शाम छिलोड़ी गांव में संपत बैरवा खेत में काम कर रहा था जब आरोपी शाहरूख ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी एक अन्य व्यक्ति प्रभुदयाल को कृषि कार्य के बहाने अपने साथ लेकर गया और उसी तरीके से उसकी हत्या करने का प्रयास किया। लेकिन इस बार वह विफल रहा। 

मृतक संपत बैरवा के पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं इस हत्याकांड पर भाजपा की स्थानीय ईकाई ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि पूरे राज्य में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है और अपराधी बेलगाम हैं। (With inputs from Bhasha)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।