1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बीरभूम में 20 दिन से लापता छात्रा का सड़ा-गला शव बरामद, टीचर गिरफ्तार

बीरभूम में 20 दिन से लापता छात्रा का सड़ा-गला शव बरामद, टीचर गिरफ्तार

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Sep 17, 2025 05:35 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 05:40 pm IST

बीरभूम में कई दिनों से लापता छात्रा का शव बरामद किया गया है। छात्रा 28 अगस्त को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी और उसके बाद वापस घर नहीं लौटी थी।

छात्रा का सड़ा-गला शव बरामद- India TV Hindi
छात्रा का सड़ा-गला शव बरामद Image Source : REPORTER INPUT

 बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में 20 दिन लापता रहने के बाद सातवीं कक्षा की आदिवासी छात्रा का सड़ा-गला शव शव बरामद हुआ है। स्कूल के ही एक शिक्षक पर छात्रा के अपहरण और हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक मनोज कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है। 

 शिक्षक मनोज कुमार पाल गिरफ्तार

छात्रा रामपुरहाट स्थित श्यामपहाड़ी श्री रामकृष्ण शिक्षापीठ की सातवीं कक्षा की छात्रा थी। इस घटना में आदिवासी मृतक छात्रा के परिजनों ने स्कूल के साइंस शिक्षक मनोज कुमार पाल पर छात्रा के अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। बीरभूम ज़िला पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

28 अगस्त से थी लापता

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्यामपहाड़ी श्री रामकृष्ण शिक्षापीठ की सातवीं कक्षा की छात्रा 28 अगस्त को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी और वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने रामपुरहाट थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बाद में परिजनों को पता चला कि श्यामपहाड़ी श्री रामकृष्ण शिक्षापीठ के साइंस के शिक्षक मनोज कुमार पाल ने उसका अपहरण कर लिया है! मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो रामपुरहाट थाने की पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। 

रामपुरहाट की रहने वाली थी छात्रा

इसके बाद रामपुरहाट थाने की पुलिस ने आज सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाने के कालीडांगा गांव के पास एक दलदली जमीन से छात्रा का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट हस्पताल भेज दिया गया है। बता दें कि मृतक आदिवासी छात्रा का घर बीरभूम के रामपुरहाट थाना अंतर्गत बारोमेशिया गांव की रहने वाली थी। छात्रा 28 अगस्त को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी और वापस घर नहीं लौटी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।