1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi Crime: मनचाही लड़की से शादी ना होने पर बौखलाया लड़का, गर्लफ्रेंड को चाकू घोंपकर खुद पी लिया तेजाब

Delhi Crime: मनचाही लड़की से शादी ना होने पर बौखलाया लड़का, गर्लफ्रेंड को चाकू घोंपकर खुद पी लिया तेजाब

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 08, 2022 07:42 am IST,  Updated : Jun 08, 2022 10:41 am IST

Delhi Crime: युवक की उम्र 30 साल है और उसकी पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला का दीनदयाल अस्पताल में इलाज किया गया है। घायल महिला ने बताया है कि वह तीन सालों से नवीन के साथ रिलेशनशिप में थी।

Delhi Crime- India TV Hindi
Delhi Crime Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • 30 साल का नवीन 3 साल से एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था
  • नवीन की हालही में किसी दूसरी लड़की से हो गई शादी
  • गर्लफ्रेंड से अपनी शादी के बावजूद रिश्ता रखने के लिए कह रहा था नवीन

Delhi Crime: पश्चिम दिल्ली के रन्होला इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला किया, फिर खुद तेजाब पी लिया। पुलिस के मुताबिक, ये युवक एक लड़की के साथ प्रेम संबंध में था लेकिन उसकी शादी दूसरी लड़की से हो गई। ऐसे में युवक इस बात से नाराज था कि उसकी प्रेमिका उसे इग्नोर कर रही है। 

युवक की उम्र 30 साल है और उसकी पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला का दीनदयाल अस्पताल में इलाज किया गया है। घायल महिला ने बताया है कि वह तीन सालों से नवीन के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन जब नवीन की दूसरी लड़की से शादी हो गई तो उसने अपना रिश्ता खत्म करने की बात कही। इसी बात पर नवीन रिश्ता बनाए रखने की जिद करने लगा। 

कंप्यूटर क्लास जाते समय महिला पर हुआ हमला

पुलिस के मुताबिक, घायल महिला इस रिश्ते को पूरी तरह खत्म करना चाहती थी, इसीलिए वह युवक की अनदेखी कर रही थी। इसी के बाद युवक ने महिला पर हमले की साजिश रची और जब महिला कंप्यूटर क्लास जा रही थी, तभी उसका पीछा किया और उसके चाकू घोंप दिया। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।