1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दोस्ती का ये कैसा अंजाम! आरोपी ने सरप्राइज़ गिफ्ट देने का वादा कर लड़की को उतारा मौत के घाट

दोस्ती का ये कैसा अंजाम! आरोपी ने सरप्राइज़ गिफ्ट देने का वादा कर लड़की को उतारा मौत के घाट

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Oct 25, 2023 10:15 am IST,  Updated : Oct 25, 2023 10:15 am IST

दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां एक युवक ने एक विदेशी महिला की जान सिर्फ इसलिए ले ली क्योंकि महिला का एक बॉयफ्रेंड था और युवक को इस बात से जलन थी।

विदेशी महिला की तस्वीर- India TV Hindi
विदेशी महिला की तस्वीर Image Source : INDIA TV

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बीते दिनों एक महिला की जली हुई लाश मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। अब पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि तिलक नगर में स्विट्जरलैंड की रहने वाली महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, जिससे पता चला कि आरोपी की उस युवती से मुलाकात omegle वेबसाइट के जरिए हुई थी। 

आरोपी को दूसरे लड़के से हो रही थी जलन

पुलिस के मुताबिक, दोनों की करीब 3-4 साल पहले हुई मुलाकात हुई थी, जो दोस्ती में बदल गई और आरोपी उस लड़की से प्यार करने लगा। हालांकि लड़की का कोई दूसरा बॉयफ्रेंड भी था, जो इस आरोपी को नहीं भाया। आरोपी ने मिलने के बहाने युवती को स्विट्जरलैंड से इंडिया बुलाया और फिर उसने सरप्राइज देने की बात कह कर जंजीर से लड़की के हाथ और पैर बांध दिए। लड़की को बोला कि 10 मिनट में वह सरप्राइज देगा और फिर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।

सीसीटीवी फुटेज के जरिए पकड़ाया

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने एक दूसरी लड़की की आईडी पर सेंट्रो गाड़ी ली थी, जिसमें उसने स्विट्जरलैंड की रहने वाली लड़की की बॉडी को रखा और फिर तिलक नगर इलाके में जाकर डंप कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें सेंट्रो कार का रजिस्ट्रेशन नंबर दिख गया था और इस आधार पर आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब डेढ़ करोड़ रुपए बरामद किए हैं, जो उसने कथित तौर पर प्रॉपर्टी बेचकर हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें:

डॉक्टर हैं या गुंडे? मरीज के परिजनों को जमकर पीटा, पुलिस को देखते ही हुए फरार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।