1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi Crime: प्रेम प्रसंग के मामले में नाबालिग ने कर डाली युवक की हत्या, चाकू घोंपकर किया मर्डर

Delhi Crime: प्रेम प्रसंग के मामले में नाबालिग ने कर डाली युवक की हत्या, चाकू घोंपकर किया मर्डर

 Published : Aug 13, 2022 06:14 pm IST,  Updated : Aug 13, 2022 08:02 pm IST

Delhi Crime: दिल्ली में एक लड़की से बात करने पर एक नाबालिग ने कथित तौर पर 20 वर्षीय एक युवक की जांघ में चाकू से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE IMAGE

Highlights

  • पुलिस ने सभी चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है
  • सभी नाबालिगों को सुधार गृह में रखा गया है: पुलिस
  • लड़की के प्रेम प्रसंग को लेकर आरोपियों और मृतक के बीच हुआ था झगड़ा

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के ज्वाला नगर इलाके में एक लड़की से बात करने पर एक नाबालिग ने कथित तौर पर 20 वर्षीय एक युवक की जांघ में चाकू से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार रात नौ बजकर आठ मिनट पर हेडगेवार अस्पताल से सूचना मिली कि कस्तूरबा नगर के निवासी युवराज उर्फ अन्नू को अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया।  

12वीं का छात्र था मृतक युवराज

पुलिस ने कहा कि मृतक के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस टीम ने ज्वाला नगर श्मशान घाट के भीतर घटनास्थल की जांच-पड़ताल की है। अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला कि युवराज मुक्त विद्यालय से 12 कक्षा की पढ़ाई कर रहा था और श्मशान घाट पर अपने दोस्तों प्रिंस और आकाश के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इस बीच 16 से 17 वर्ष की आयु के चार लड़के भी वहां आए और एक नाबालिग से किसी लड़की के प्रेम प्रसंग को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ। 

लड़की से युवराज भी करता था बात

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त लड़की से युवराज भी बात करता था। पुलिस ने कहा कि कहासुनी के दौरान तीनों नाबालिगों ने युवराज को पकड़ा और एक नाबालिग, जिसका लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था, उसने युवराज की बायीं जांघ पर चाकू से वार किया। इसके बाद में सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान सभी चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें सुधार गृह में रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।