1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi Crime News: दिल्ली में डबल मर्डर, बदमाशों ने घर में अकेली सास-बहु को चाकुओं से गोदकर की हत्या

Delhi Crime News: दिल्ली में डबल मर्डर, बदमाशों ने घर में अकेली सास-बहु को चाकुओं से गोदकर की हत्या

 Reported By: Jatin Sharma Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Aug 16, 2022 08:55 am IST,  Updated : Aug 16, 2022 10:30 am IST

Delhi Crime News: हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि बदमाशों की एंट्री फ्रेंडली थी। हालांकि अभी हत्यारों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Double murder in Shahdara- India TV Hindi
Double murder in Shahdara Image Source : INDIA TV

Highlights

  • दिल्ली के शाहदरा में हुआ मर्डर
  • घर पर अकेली थीं सास-बहु
  • घर में बदमाशों की एंट्री फ्रेंडली थी - पुलिस

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। हत्यारों ने घर में घुसकर सास और बहु की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, दोनों की चाक़ू घोपकर मारा गया है। बदमाश दोनों की हत्या के बाद घर में रखे गहने और कैश को भी ले लूट ले गए। घटना के वक्त घर में केवल वही दोनों मौजूद थीं। हत्यारों ने घर में मौजूद पालतू कुत्ते को बांध दिया था।  

मामला दिल्ली के शाहदरा इलाके का है। घर में बहु डॉली रॉय और उनकी सास विमला देवी अकेले थीं। मृतका डॉली के दोनों बेटे दिल्ली से बाहर गए हुए थे। आज सुबह जब वे वापस आए तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद जब दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो घर मे माँ और दादी की खून से लतपथ लाश पड़ी थी। घर से जेवेलरी और कैश भी गायब है। बदमाशो ने घर के पालतू कुत्ते को भी बांध दिया था।

घर में बदमाशों की एंट्री फ्रेंडली थी - पुलिस 

हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि बदमाशों की एंट्री फ्रेंडली थी। हालांकि अभी हत्यारों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है, जिससे हत्यरों के बारे में कुछ सुराग मिल सके। 

Double murder in Shahdara
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGEDouble murder in Shahdara

मालवीय नगर में हुई थी छात्र की हत्या 

वहीं इससे पहले दिल्ली के मालवीय नगर में  होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या का मामला सामने आया था। दिल्ली में मर्डर की यह खौफनाक घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है। जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को दिल्ली में एक युवक जोकि होटल मैनेमेंट की पढ़ाई कर रहा था, उस पर करीब 4—5 लोगों ने बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना ​साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की है। यहां 25 साल के नौजवान की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। हैरत की बात तो यह है कि भीड़-भाड़ वाले मार्केट में हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात

बताया जा रहा है कि मृतक का नाम मयंक है, जिसकी उम्र 25 साल थी। वह होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुका था। घटना की फुटेज सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी में सामने आया कि कैसे भीड़ भाड़ वाले मार्केट में 4 से 5 लोग मयंक को घेर कर चाकू मार रहे हैं और भीड़ तमाशबीन बनी हुई है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।