1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi Crime News: सूअर को लेकर हुए झगड़े में दो दोस्तों ने एक की जान ले ली, पत्थरों से मार-मारकर की हत्या

Delhi Crime News: सूअर को लेकर हुए झगड़े में दो दोस्तों ने एक की जान ले ली, पत्थरों से मार-मारकर की हत्या

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 22, 2022 08:37 am IST,  Updated : Jul 22, 2022 08:40 am IST

Delhi Crime News: दिल्ली के उत्तरी जिले के तिमारपुर थाने इलाके में एक सूअर चोरी को लेकर हुए झगड़े का बदला लेने के लिए दो युवकों ने एक शख्स की पत्थरों से हत्या कर दी। मृतक की पहचान अरुण कुमार (38) के रूप में हुई।

Delhi Crime- India TV Hindi
Delhi Crime Image Source : FILE

Highlights

  • चार महीने पहले हुआ था झगड़ा
  • उस दौरान झगड़े में मृतक ने आरोपी को किया था घायल
  • उसी झगड़े का बदला लेने के लिए आरोपियों ने की हत्या

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली से हर रोज हैरानी भरे मामले सामने आते रहते हैं। यहां जरा से झगड़े पर कत्ल कर दिए जाते हैं। जरा सी तू-तू, मैं-मैं पर लोग दोस्ती और रिश्तेदारी भुलाकर उनके खून के प्यासे हो जाते हैं। ऐसे ही एक मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार महीने पहले हुए कत्ल की गुत्थी अब सुलझाई है। जांच में जो वजह हत्या की जो वजह सामने आई, उससे पुलिस भी हक्का-बक्का रह गई। 

दिल्ली के उत्तरी जिले के तिमारपुर थाने इलाके में एक सूअर चोरी को लेकर हुए झगड़े का बदला लेने के लिए दो युवकों ने एक शख्स की पत्थरों से हत्या कर दी। मृतक की पहचान अरुण कुमार (38) के रूप में हुई। सोमवार को तिमारपुर इलाके में अरुण की लाश बरामद हुई थी। हालांकि उस समय उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। अगले दिन उसके पिता ने मृतक की पहचान अपने बेटे अरुण के रूप में की। पुलिस ने अगवा कर हत्या करने का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान सन्नी (29) और सचिन उर्फ कालू (27) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान सचिन ने बताया कि चार माह पूर्व हुए झगड़े का बदला लेने के लिए उसने अरुण की हत्या कर दी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

सफाई कर्मचारी था मृतक 

उत्तरी जिला के DSP सागर सिंह कलसी ने बताया कि, अरुण अपने परिवार के साथ झड़ौदा माजरा, वजीराबाद में रहता था। मृतक के परिवार में पिता सतबीर सिंह, भाई भीम सिंह व अन्य सदस्य हैं। अरुण अभी अविवाहित था। वह इलाके में सफाई कर्मचारी का काम करता था। सोमवार दिन में पुलिस को तारा चौक, गांधी विहार, तिमारपुर में एक युवक का शव मिला। काफी प्रयासों के बाद भी उसकी पहचान नहीं हुई। अगले दिन मंगलवार को सतबीर ने शव की शिनाख्त अपने बेटे अरुण कुमार के रूप में की। सतबीर ने बताया कि रविवार शाम को उनका बेटा गायब हो गया। आखिरी बार उसे बोंडा नामक युवक के साथ देखा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि अरुण आखिरी में कालू और सन्नी के साथ था। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद सन्नी और सचिन उर्फ कालू को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि उन्होंने अगवा कर उसकी पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी।

वजह जानकार पुलिस भी हैरान 

पुलिस ने नजब कड़ाई से पूछताछ कि तो दोनों आरोपियों ने बताया कि अरुण सूअर पालन भी करता था, जिन्हें आरोपी सचिन चोरी करना चाहता था। एक दिन यह बात मृतक अरुण को पता लगी तो दोनों की बीच झगड़ा हो गया। यह बात लगभग 4 महीने पहले की है और लड़ाई के वक्त वे दोनों शराब के नशे में थे।  झगड़े के दौरान अरुण ने कालू के सिर पर बीयर की बोतल फोड़कर उसे जख्मी कर दिया था। तभी से कालू अरुण से बदला लेना चाहता था। रविवार को शराब पिलाने के बाद आरोपी बातचीत के बहाने बाइक पर बिठाकर गांधी विहार ले गए। वहां तारा चौक पर इसकी पीट-पीटकर हत्या कर आरोपी फरार हो गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।