1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली की लड़की से गाजियाबाद में गैंगरेप, ऑटो से आए तीन लड़के और झाड़ियों में ले जाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म

दिल्ली की लड़की से गाजियाबाद में गैंगरेप, ऑटो से आए तीन लड़के और झाड़ियों में ले जाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 01, 2023 11:51 pm IST,  Updated : Dec 02, 2023 08:31 am IST

दिल्ली की एक युवती के साथ 3 लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती अपनी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड के साथ गाजियाबाद में घूम रही थी।

सांकेतिक तस्वीर।- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर। Image Source : SOCIAL MEDIA

गाजियाबाद में दिल्ली की एक युवती के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। युवती अपनी सहेली के साथ घर जा रही थी। तभी रास्ते में युवती की सहेली का बॉयफ्रेंड मिल गया। युवती की सहेली का बॉयफ्रेंड उसकी सहेली को स्कूटी चलाना सिखाने लगा। तभी ऑटो सवार तीन युवक आए और युवती को जबरन उठाकर अपने साथ झाड़ियों में ले गए। जहां उन्होंने युवती के साथ बारी-बारी से रेप किया। 

पुलिस को सहेली के बॉयफ्रेंड पर शक

घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती की सहेली के बॉयफ्रेंड को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को शक है कि आरोपी लड़के पीड़ित युवती की सहेली के बॉयफ्रेंड के जान पहचान वाले थे। घटना गुरुवार की शाम ट्रोनिका सिटी की बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

23 वर्षीय युवती दिल्ली की सोनिया विहार इलाके की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि घटना ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानापुर रोड पर हुई जहां जंगल और सुनसान एरिया है। शाम के बाद लोगों का आना-जाना इस क्षेत्र में बंद हो जाता है। 23 वर्षीय पीड़िता  ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करती है। बताया जा रहा है कि गुरुवार के देर शाम युवती फैक्ट्री से निकलकर अपने घर जा रही थी। उसके साथ उसकी एक सहेली थी और थोड़ी दूरी पर पीड़िता की सहेली का दोस्त भी आ गया। तीनों आपस में बातचीत कर रहे थे तभी एक ऑटो में सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों युवकों ने  23 वर्षीय युवती को जबरन ऑटो में डाल लिया और थोड़ी दूरी पर खानपुर इलाके के जंगल में ले जाकर जबरन लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित युवती ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर पूरी घटना की  शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

ये भी पढ़ें:

VIDEO: फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने जहर खाकर दे दी जान, सामने आई हैरान करने वाली वजह

महिला ने ब्वॉयफ्रेंड के मोबाइल की गैलरी देखी तो उड़े होश, 13,000 आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।