1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली के जाफराबाद में मर्डर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

दिल्ली के जाफराबाद में मर्डर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Jan 14, 2021 09:56 am IST,  Updated : Jan 14, 2021 06:44 pm IST

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बुधवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने रईस अंसारी नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी।

दिल्ली के जाफराबाद में मर्डर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात- India TV Hindi
दिल्ली के जाफराबाद में मर्डर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बुधवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने रईस अंसारी नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सरेआम हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। 

बताया जाता है कि  बुधवार शाम रईस कुछ काम से जानेके लिए अपने घर के बाहर खड़े थे। उसी समय हथियारबंद बदमाश आए और एक पता पूछने के बहाने रईस कर पास रुक गए। पता पूछने के दौरान ही बदमाशों ने रईस के सिर पर पिस्तौल तान दी। रईस ने बदमाशों का विरोध किया और भागने की कोशिश की। बदमाशों ने रईस का पीछा किया और गोलीमार कर हत्या कर दी।

यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो में बदमाश रईस के ऊपर पिस्तौल तानते हुए नज़र आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मृतक परिवार से पूछताछ कर बदमाशों की पहचान में जुटी है। इस घटना से पूरे इिलाके में सनसनी फैल गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।