1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली में BJP कार्यकर्ता की हत्या, बर्थ-डे पार्टी में हुआ था विवाद, 4 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में BJP कार्यकर्ता की हत्या, बर्थ-डे पार्टी में हुआ था विवाद, 4 आरोपी गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 12, 2021 07:28 am IST,  Updated : Feb 12, 2021 12:56 pm IST

राजधानी दिल्ली के मंगलोपुरी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बर्थ डे पार्टी के दौरान विवाद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रिंकू शर्मा के रूप में हुई है।

दिल्ली: BJP कार्यकर्ता...- India TV Hindi
दिल्ली: BJP कार्यकर्ता की हत्या, बर्थ-डे पार्टी में हुआ था विवाद, 4 आरोपी गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मंगलोपुरी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बर्थ डे पार्टी के दौरान विवाद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रिंकू शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बर्थ डे पार्टी में विवाद के बाद आरोपियों ने पहले तो लाठी-डंडों से रिंकू पह हमला किया और बाद में चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पढ़ें:- रेलवे ने किया नई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान, जानिए रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

पुलिस के मुताबिक बर्थ डे पार्टी के दौरान पहले आरोपियों और रिंकू शर्मा के बीच नोंक-झोंक हुई और फिर बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक आ गई। रिंकू भागकर जान बचाने के लिए जब अपने घर में घुसा तो आरोपियों ने उसे वहां भी नहीं छोड़ा। आरोपी रिंकू के घर में भी घुस गए और उस पर लाठी-डंडे से हमला किया। जब रिंकू को घर में भी छिपने की जगह नहीं मिली तो वो जान बचाने के लिए गली में भागा। चश्मदीदों के मुताबिक आरोपियों ने उसका पीछा किया और चाकू से गोद कर रिंकू की हत्या कर दी।

पढ़ें:- खुशखबरी! कम किराये में आरामदायक सफर, रेलवे ने तैयार किए आधुनिक थ्री-टियर AC डिब्बे, जानिए क्या है खासियतें

धार्मिक टिप्पणी की वजह से पहले भी हुआ था विवाद

पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बीजेपी युवा मोर्चा का कार्यकर्ता था। मृतक के परिजनों और उसके दोस्तों का आरोप है कि धार्मिक टिप्पणी की की वजह से पहले भी इनके बीच विवाद हुआ था। इन लोगों काआरोप है कि इसी रंजिश के चलते रिंकू की हत्या कर दी गई। 

पढ़ें:-पैंगोंग लेक से सैनिकों को पीछे हटाने पर भारत-चीन के बीच समझौता, रक्षा मंत्री ने कहा-'भारत ने कुछ नहीं खोया'

पढें:- गुड न्यूज: अब स्पेशल ट्रेन में बर्थ मिलने में होगी आसानी, रेलवे ने बढ़ाई डिब्बों की संख्या

पढें- खुशखबरी! इस रूट पर अब बढ़ जाएगी ट्रेनों की रफ्तार, सफर होगा और आसान

पढेंअच्छी खबर: यात्रियों के लिए रेलवे का नया गिफ्ट, रोजाना दौड़ेगी यह स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।