1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. संजू ने दोस्त की हत्या कर शव दफनाया, पुलिस बोली- गर्भवती थी या नहीं पोस्टमार्टम में होगा खुलासा

संजू ने दोस्त की हत्या कर शव दफनाया, पुलिस बोली- गर्भवती थी या नहीं पोस्टमार्टम में होगा खुलासा

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 25, 2024 08:06 am IST,  Updated : Oct 25, 2024 08:06 am IST

पुलिस का कहना है कि लड़की गर्भवती थी या नहीं इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली के नांगलोई में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने अपनी दोस्त को मार दिया और दो अन्य लड़कों के साथ मिलकर उसका शव दफना दिया। लड़की के भाई की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है और एक की तलाश जारी है।

मामला दिल्ली के नांगलोई थाना इलाके का है। यहां संजू नाम के एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की की हत्या कर दी। आरोपी ने लड़की को रोहतक ले जाकर उसकी हत्या की और एक खेत में लाश को गाड़ दिया। उसके दो दोस्तों ने भी इसमें उसका पूरा साथ दिया। 

लड़की के भाई की शिकायत पर हुआ खुलासा

लड़की के भाई ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी बहन दो दिन से गायब है और उसका फोन भी स्विच ऑफ है। लड़की के भाई ने पड़ोस में रहने वाले एक लड़के संजू पर शक जताया था जो लड़की का गहरा दोस्त था और दोनों एक साल से एक दूसरे को जानते थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में तीन आरोपी संजू, पंकज और रितिक शामिल हैं। जिसमें से दो आरोपी संजू और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी रितिक अभी भी फरार है।

पोस्टमार्टम में होगा खुलासा

आरोपी लड़की को बहाने से गाड़ी में ले गए थे। गाड़ी आरोपियों ने हायर की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है की पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि लड़की गर्भवती थी की नहीं। सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड में पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक दूसरे धर्म से है। ऐसे में पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।