1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi News: पत्नी के मर्डर के बाद शख्स ने की सुसाइड, बेटे पर भी किया था हमला

Delhi News: पत्नी के मर्डर के बाद शख्स ने की सुसाइड, बेटे पर भी किया था हमला

 Published : Sep 07, 2022 01:20 pm IST,  Updated : Sep 07, 2022 01:24 pm IST

Delhi News: उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि नीरज ने अपनी पत्नी पर हमला करने के बाद आत्महत्या कर ली। पत्नी की कलाई और गले पर चोट के निशान हैं।

A man kills his wife in Delhi- India TV Hindi
A man kills his wife in Delhi Image Source : ANI

Highlights

  • अस्पताल में नीरज और ज्योति ने दम तोड़ दिया
  • 13 वर्षीय बेटे के हाथ पर भी चोट लगी
  • नीरज ने अपनी पत्नी पर हमला करने के बाद आत्महत्या कर ली

Delhi News: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है।

शख्स ने बेटे पर भी हमला किया

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान नीरज के तौर पर हुई है। उसने अपने एक बेटे पर भी हमला किया था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि नीरज ने अपनी पत्नी पर हमला करने के बाद आत्महत्या कर ली। पत्नी की कलाई और गले पर चोट के निशान हैं। हालांकि, पोस्टमॉर्ट रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी स्पष्ट हो पाएगा। 

दम्पति के बीच होते थे काफी झगड़े

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब सवा 9 बजे लक्ष्मी नगर थाने वेस्ट गुरु आनंद नगर में झगड़ा होने और हमला करने की सूचना देने के लिए फोन आए थे। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर नीरज और उनकी पत्नी ज्योति गंभीर रूप से घायल मिले, जबकि उनके 13 वर्षीय बेटे के हाथ पर भी चोट लगी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां नीरज और ज्योति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दम्पति के बीच काफी झगड़े होते थे और वे अलग रहते थे।

बीते महीने हुई थी एक ऐसी वारदात

इससे पहले दिल्ली में एक शख्स ने न केवल अपनी पत्नी की हत्या की, बल्कि उसके शव को बाथरूम में छिपा दिया था। इतना ही शख्स ने खुद ही भलस्वा डेयर पुलिस स्टेश के अधिकारियों को खुद इसकी सूचना भी दी थी। दरअसल, दिल्ली के कपिल विहार निवासी विजय ने 18 जून को भलस्वा डेयरी थाने में अधिकारियों को बताया था कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है।

सूचना के बाद पुलिस ने मौके का दौरा किया और आरोपी द्वारा मृतक संतोषी देवी को कपड़े में लपेटा हुआ पाया। इसे लेकर एक मामला दर्ज किया गया और अधिकारियों ने पाया कि विजय की शादी पहले किसी अन्य महिला से हुई थी और उसके 4 बच्चे थे। बाद में वह पीड़िता से मिला, जो एक अस्पताल में काम करती थी। इसके बाद विजय की पहली पत्नी उससे अलग हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।