1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. रंगदारी वसूली, सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार

रंगदारी वसूली, सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2021 06:33 pm IST,  Updated : Sep 17, 2021 06:33 pm IST

व्हाट्सऐप पर बातचीत के दौरान महिला ने शिकायतकर्ता को कुछ यौन गतिविधियां करने के लिए उकसाया और उसका वीडियो बना लिया।

Delhi Police, Delhi Police Extortion, Delhi Police Posting Nude Photos, Delhi Police Arrests- India TV Hindi
गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों ने अभी तक 250 से भी ज्यादा लोगों से रंगदारी वसूली है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

नई दिल्ली: लोगों को उनकी न्यूड या छेड़छाड़ से तैयार की गई तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उनसे कथित रूप से रंगदारी वसूलने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तयाल ने राजस्थान के भरतपुर जिले के मेवात निवासियों जहुल (25) और मिनाज (23) को गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों ने अभी तक 250 से भी ज्यादा लोगों से रंगदारी वसूली है। दिल्ली के एक व्यक्ति ने जुलाई में इस संबंध में बेगमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, उसी आधार पर गिरफ्तारी हुई है।

दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की थी। दोनों ने एक-दूसरे को मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया और व्हाट्सऐप पर बात करने लगे। व्हाट्सऐप पर बातचीत के दौरान महिला ने शिकायतकर्ता को कुछ यौन गतिविधियां करने के लिए उकसाया और उसका वीडियो बना लिया। महिला ने शिकायतकर्ता को धमकी दी और वीडियो डिलीट करने के एवज में 15,000 रुपये मांगे और शिकायतकर्ता ने पैसे दे दिए। फिर उसे एक अन्य व्यक्ति का कॉल आया जिसने खुद को दुर्गापुरी के साइबर सेल का अधिकारी बताया।

प्राथमिकी के मुताबिक, उस व्यक्ति ने शिकायतकर्ता से यू-ट्यूब और अन्य सोशल मीडिया मंचों से उस अश्लील वीडियो को मिटाने को कहा। शिकायतकर्ता ने जब वीडियो पोस्ट करने वाले तथाकथित यूट्यूबर से संपर्क किया तो उसने भी वीडियो डिलीट करने के लिए पैसे मांगे। तयाल ने कहा, ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर मेवात में छापा मारा गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।’ उन्होंने बताया कि रंगदारी वसूली के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 3 मोबाइल फोन उनके कब्जे से बरामद किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।