1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेल से रंगदारी वसूलने का मामला, सुकेश चंद्रशेखर को रिमांड पर लेगी दिल्ली पुलिस की EOW

जेल से रंगदारी वसूलने का मामला, सुकेश चंद्रशेखर को रिमांड पर लेगी दिल्ली पुलिस की EOW

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Aug 11, 2021 03:01 pm IST,  Updated : Aug 11, 2021 03:01 pm IST

जेल से रंगदारी वसूलने के मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW)सुकेश चंद्रशेखर को रिमांड पर लेगी। 

जेल से रंगदारी वसूलने का मामला, सुकेश चंद्रशेखर को रिमांड पर लेगी दिल्ली पुलिस की EOW- India TV Hindi
जेल से रंगदारी वसूलने का मामला, सुकेश चंद्रशेखर को रिमांड पर लेगी दिल्ली पुलिस की EOW Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: जेल से रंगदारी वसूलने के मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW)सुकेश चंद्रशेखर को रिमांड पर लेगी। रोहिणी जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 8 अगस्त को गिरफ्तार किया था। सुकेश चंद्रशेखर पर जेल में बैठकर बिजनेसमैन से 50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप था।

जांच में रंगदारी वसूलने की रकम अलग-अलग कारोबारियों से 50 से 200 करोड़ तक आ रही है। जांच में सामने आया है कि कई अलग-अलग एकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए थे लेकिन एग्जेक्ट एमाउंट और बैंक एकाउंट फाइनेंशियल ट्रेल की जांच के लिए अब आर्थिक अपराध शाखा आरोपी को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू करेगी। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रंगदारी मांगने की शिकायत मिलने के बाद 8 अगस्त को रोहिणी जेल में छापा मारकर सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था। इसके बैरेक से पुलिस को 2 मोबाइल फ़ोन भी मिले थे। सुकेश चंद्र शेखर खुद को एक बड़ा सरकारी अधिकारी बताकर बिजनेसमैन के खिलाफ शुरू हुई एक जांच को सेटल कराने की बात करके पैसा ऐंठ रहा था।दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुकेश चंद्र स्पूफिंग के जरिये ये काम कर रहा था। जिसमें पीड़ित को इसका नंबर बताए गए बड़े अधिकारी का ही दिखता था।

जांच में पुलिस को पता चला है कि सुकेश इसी तरह से कई बड़े बिज़नेसमैन से करोड़ों रुपये ऐंठ चुका था। इसी की जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा सुरेश को रिमांड पर लेगी। सुकेश चंद्रशेखर ने टीटीवी दिनाकरन को चुनाव चिन्ह दिलाने का झांसा देकर 2 करोड़ रुपये लिए थे। इस मामले का खुलासा होने पर क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत