1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ससुराल पहुंचकर पति ने गुस्से में किया कुछ ऐसा, जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रही पत्नी

ससुराल पहुंचकर पति ने गुस्से में किया कुछ ऐसा, जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रही पत्नी

 Published : Mar 23, 2026 08:31 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 08:31 pm IST

गोरख महाले और उसकी पत्नी यशोदा के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी, जिसके चलते यशोदा पिंपलनेर के राम नगर स्थित अपने मायके में रह रही थी। दंपति के एक साल का बच्चा भी है।

दंपति की फाइल फोटो।- India TV Hindi
दंपति की फाइल फोटो। Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के धुले जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पिंपलनेर इलाके में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते सीधे ससुराल पहुंचकर अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, साक्री तालुका के मलगांव का रहने वाला संदेहास्पद आरोपी गोरख महाले और उसकी पत्नी यशोदा के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी, जिसके चलते यशोदा पिंपलनेर के राम नगर स्थित अपने मायके में रह रही थी। 

दंपति के है 1 साल का बच्चा

बताया जा रहा है कि इन दोनों का एक साल का बच्चा भी है। आज मौका पाकर आरोपी गोरख वहां पहुंचा और पत्नी को घर में अकेला पाकर उस पर कोयते जैसे तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस खौफनाक हमले में यशोदा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल धुले के सरकारी अस्पताल में वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

आरोपी युवक।
Image Source : REPORTER INPUTआरोपी युवक।

वारदात के बाद फरार हो गया आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक से मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी गोरख की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही हैं।"

(रिपोर्ट- उबैद कादरी)

यह भी पढ़ें-

गोरखपुर का धोखेबाज फर्जी IAS दूल्हा, 15 लाख लिया दहेज, शादी के बाद दुल्हन को गोवा में बेचने की प्लानिंग की

दहेज नहीं मिला तो पत्नी को लगा दिया मौत का इंजेक्शन, गुरुग्राम से गिरफ्तार हुआ बेरहम पति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।