मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपनी मां की हत्या कर दी। उसने अपने पिता पर भी हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाप-बेटे में शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बेटे ने लड़की के डंडे से पिता पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसकी मां बीच-बचाव कराने आया, लेकिन बेटे ने मां पर भी हमला कर दिया, जिससे मां की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शराब पीने के बाद हुआ विवाद
पुलिस ने सोमवार को बताया कि हिमाचल के मंडी जिले में पारिवारिक झगड़े ने जानलेवा रूप ले लिया। यहां नशे में धुत एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी। उसने अपने पिता को गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। यह घटना रविवार देर रात सुंदरनगर सब-डिविजन के गेहरी (जय देवी) गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, 62 वर्षीय फगनू राम और उनके 40 वर्षीय बेटे खेमा राम के बीच शराब पीने के बाद बहस हो गई। बहस बढ़ने पर खेमा राम ने कथित तौर पर लकड़ी के डंडे से अपने पिता पर हमला कर दिया। जब उनकी 55 वर्षीय मां पार्वती देवी उर्फ माघी देवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने कथित तौर पर उनके सिर पर वार किया।
पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि बेटे के हमले से मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फगनू राम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मृतक महिला शिमला में हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यरत थीं, जबकि आरोपी भी एक सरकारी कर्मचारी है। रात करीब 11 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद BSL कॉलोनी पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सुंदरनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि BNS की धारा 103 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें-
VIDEO: जामा मस्जिद के मेन गेट पर दो गुटों में झड़प, लाठी-डंडे और सरिया लेकर टूट पड़े; 8 घायल