1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. NOIDA में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार

NOIDA में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार

 Published : Mar 17, 2022 12:58 pm IST,  Updated : Mar 17, 2022 12:58 pm IST

शुक्रवार को नोएडा सेक्टर-58 पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को पकड़ा गया है।

UP POLICE - India TV Hindi
UP POLICE  Image Source : INDIA TV

नोएडा: नोएडा में सेक्टर 58 में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमे एक इनामी बदमाश पकड़ा गया है। दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि 25 हजार के इनामी बदमाश शेखर अपने साथी के सेक्टर 58 के इलाके में मौजूद है। पुलिस ने तुरंत इस जानकारी के आधार पर इलाके में घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायर की।

मुठभेड़ मे इनामी बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया,जबकि इसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके पास से पुलिस को 2 धारदार हथियार,अवैध तमंचा और कुछ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस ने जानकारी दी है कि शेखर कई मामलों में मुख्य आरोपी है इसकी तलाश लंबे समय से थी। इसके ऊपर अलग-अलग थानों में करीब 8 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मुठभेड़ के दौरान फरार आरोपी की तलाश में भी पुलिस जुट गई है    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।