1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लड़की ने दोस्ती करने से किया इंकार, तो युवक ने दिनदहाड़े मारी गोली; हुआ फरार

लड़की ने दोस्ती करने से किया इंकार, तो युवक ने दिनदहाड़े मारी गोली; हुआ फरार

 Reported By: Anamika Gaur Edited By: Akash Mishra
 Published : Nov 04, 2025 03:25 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 03:51 pm IST

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक लड़के ने 17 साल की लड़की को दिनदहाड़े गोली मार दी। इस घटना में गोली लड़की के कंधे पर लगी और अभी वह अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद से लड़का फरार है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दिनदहाड़े एक लड़के ने एक 17 साल की नाबालिक लड़की को गोली मारी। इस घटना में लड़की के हाथ में कंधे पर गोली लगी है। बताया जा रहा है कि लड़का दोस्ती करने के लिए कह रहा था। इस मामले में अभी लड़का फरार है। पोस्को एक्ट और मर्डर की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। लड़के की उम्र 25 साल बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने लोगों को डरा दिया है, घर के दरवाजे पर गोली का निशान भी है। लड़की अभी हॉस्पिटल में एडमिट है और कंडीशन स्टेबल है। लड़की के चेहरे पर बुरे निशान पड़े हैं और हथेली जहां पर गोली लगी है, वहां फ्रैक्चर हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना श्याम कॉलोनी की है। लड़की 12वीं की छात्रा है और JEE की तैयारी के लिए रोज घर से लाइब्रेरी जाती थी। सोमवार को जब वह लाइब्रेरी से अपने दोस्तों के साथ वापस आ रही थी, तो श्याम कॉलोनी में एक लड़का बाइक पर उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही उसने लड़की को देखा, फौरन लड़की पर देसी कट्टे से गोली चलाना शुरु कर दिया।

साइकिल की दुकान के मालिक ने बताया आंखो देखा हाल

घटना वाली गली में एक साइकिल की दुकान के मालिक ने बताया कि अचानक बम फूटने जैसी आवाज आई और उसके बाद लड़की चिल्लाने लगी, तो वह भाग के वहां पहुंचा और देखा कि उसे(लड़की) कंधे पर गोली लगी है।

'पहले धमकी दे चुका था लड़का'

लड़की के घरवालों के अनुसार, ये लड़का काफी दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था। उन्होंने कहा कि वह, उसकी लाइब्रेरी में भी आता था, इसी चक्कर में लाइब्रेरी भी चेंज करवाई थी। लड़के से परेशान होकर लड़की दो-तीन लाइब्रेरी चेंज कर चुकी थी।

उन्होंने बताया कि लड़का उसे अपने साथ दोस्ती करने के लिए कह रहा था और बार-बार मना करने पर उसने धमकी भी दी थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन उसने लड़की पर गोली चलाई उससे कुछ ही देर पहले उसने लड़की को ही कहा था कि उसे मार डालेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।